---Advertisement---

‘साथ तो बुरे टाइम का होता है…’ मीडिया से खफा Elvish Yadav ने फिर किया तंज, मां के साथ वीडियो शेयर कर क्या बोले

Elvish Yadav: सांप के जहर सप्लाई मामले में यूट्यूबर को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था लेकिन इस सबके बीच जब सुप्रीम कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट दे दी गई तब एक बार फिर उन्होंने मीडिया के साथ नाराजगी जाहिर की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 12:55 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव लगातार चर्चा में बड़े हुए हैं लेकिन इस सबके बीच बीते साल उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि कथित तौर पर सांप के जहर सप्लाई मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बरी कर दिया गया और उनसे सभी इल्जाम हटा दिए गए हैं। इसे लेकर एल्विश यादव ने वीडियो शेयर कर मीडिया पर कटाक्ष किया था लेकिन लेटेस्ट पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनकी नाराजगी इतनी जल्द कम नहीं होने वाली है। यही वजह है कि उन्होंने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर कर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

वीडियो में Elvish Yadav ने फैंस को किया दिखाया

एल्विश यादव ने वीडियो पोस्ट किया जहां मीडिया द्वारा उन पर सवाल उठाए जा रहे थे। बिना उनका पक्ष जाने तीखा वार किया जा रहा था। 2024 में नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के इस्तेमाल के आरोप में उनकी गिरफ्तारी भी की गई थी। उस दौरान मीडिया बातें बनाने में पीछे नहीं रही और यही वजह है कि एल्विश यादव का गुस्सा लगातार देखा जा रहा है। इस सब के बीच वीडियो में यूट्यूबर अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं जहां पहले की क्लिप भी दिखाए गए। फिर बाद में मीडिया द्वारा सुप्रीम कोर्ट से बरी होने की जानकारी भी दी गई है।

एल्विश यादव के सपोर्ट में फैंस ने दिखाई दीवानगी

इस वीडियो के साथ एल्विश यादव ने यह भी लिखा कि “साथ तो बुरे टाइम का होता है।” उन्होंने कहा, मां के लिए क्या लिखूं मैं मैं तो खुद मां की ही लिखावट हूं। वीडियो को देखकर एल्विश के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि वह हमेशा टॉप पर रहते हैं। यह साबित हो गया। एक यूजर ने कहा सिस्टम हैंग करना कोई आपसे सीखे तो एक ने कहा तुम हमें जितना झुकाओगे हम उतना ऊपर उठेंगे। एक ने लिखा कितना भी बुरा टाइम हो हम आपके साथ हमेशा है। एक यूजर ने सपोर्ट में कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

एल्विश यादव के फैंस को मिली थी राहत

वीडियो को 3.1 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी होने के बाद अपनी जीत का जश्न सोशल मीडिया पर एल्विश यादव मनाते हुए नजर आए जिस पर फैंस को भी मानो राहत की सांस आई है। इस दौरान एल्विश ने अपने दर्द को बयां करते हुए बताया था कि उन्हें और उनके परिवारो को कितने मुश्किलों का सामना करना पड़ा उन पर किस तरह से सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026