---Advertisement---

Elvish Yadav: 20 मिलियन फॉलोवर्स के ‘राव साहब’ को लाफ्टर शेफ्स 3 में किसने दी धमकी, कहा ‘तेरी जिंदगी जहन्नुम बना दूंगी…’

Elvish Yadav: निया शर्मा बनकर आए कृष्णा अभिषेक ने एल्विश यादव के मजे लेते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह वाकई काफी मजेदार था जहां एल्विश को धमकी दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 2:44 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 में एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस सबके बीच इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स के साथ उन्होंने एक माइलस्टोन को तय कर लिया है। फैंस के बीच उनकी एक जबरदस्त पहचान है। वहीं दूसरी इस सब के बीच बीते दिन वूमेंस डे के मौके पर कृष्णा अभिषेक निया शर्मा बनकर लाफ्टर शेफ्स 3 में पहुंचते हैं। दरअसल भारती सिंह ने कुछ ऐसा कहा जिसके जवाब में निया शर्मा बने कृष्णा अभिषेक एल्विश यादव को धमकी दे देते हैं और यह कह देते हैं कि तेरी जिंदगी जहन्नुम बना दूंगी लेकिन क्यों आइए जानते है वीडियो जिसने एपिसोड को धमाकेदार बनाया।

एल्विश यादव को क्यों दी गई धमकी

दरअसल निया शर्मा बनकर कृष्णा अभिषेक शो में नजर आते हैं इस दौरान भारती सिंह उनसे कहती है, “सुना है कि एल्विश यादव भी तुम्हें पसंद है। इस पर निया बने कृष्णा कहते हैं, “है नहीं था क्योंकि एल्विश तुमने उस मालवीय के साथ एलबम किया। जन्नत के साथ एल्बम किया। मेरे साथ एल्बम करने में तेरी कैसेट क्यों फंसती है। अगली बार अगर जन्नत के साथ दिखा तो तेरी जिंदगी मैं जहन्नम बना दूंगी।” इस दौरान एल्विश यादव जिस तरह से रिएक्ट करते हैं वह लाफ्टर शेफ्स 3 फैंस को काफी मजा आ रहा है।

Elvish Yadav ने इंस्टाग्राम पर किया इस माइलस्टोन को हासिल

निश्चित ही लाफ्टर शेफ्स 3 का एपिसोड काफी खास रहा क्योंकि एल्विश यादव के फैंस को खूब मजा आया। दरअसल हाल ही में ईशा मालवीय के साथ जस्टिन बीबर सॉन्ग में एल्विश नजर आए थे। वहीं इससे पहले जन्नत जुबेर के साथ म्यूजिक वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया। अपनी सोशल मीडिया अपीरियंस के अलावा पब्लिक इवेंट से लेकर रियलिटी शो तक में धमाका कर एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह लगातार फैंस के बीच सुर्खियों में बने हुए हैं।

वहीं लाफ्टर शेफ्स में एलविश यादव करण कुंद्रा के पार्टनर बने हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Summer Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Kedarnath Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Rihanna

अप्रैल 24, 2026