---Advertisement---

Elvish Yadav: ‘जब 7 दिन के लिए जेल में था…’ होली सेलिब्रेशन के दौरान भावुक हुए ‘राव साहब’, क्यों कहा पानीपुरी फेंकने की बात

Elvish Yadav: होली सेलिब्रेशन के दौरान वडोदरा से एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जेल जाने को लेकर बात करते हुए नजर आए। वहीं होली सेलिब्रेशन में जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2026 3:19 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: गुजरात के वडोदरा में होली सेलिब्रेशन में खास तड़का लगाने के लिए पहुंचे एल्विश यादव का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जहां राव साहब लेकर लोगों की दीवानगी साफ तौर पर देखी जा रही है। वहीं इस सबके बीच जेल जाने को लेकर इमोशनल होते हुए एल्विश यादव ने अपने फैंस से कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं राव साहब के किस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जेल में बताए गए लम्हे और होली सेलिब्रेशन को खास बताते हुए उन्होंने अपने दिल की बात कही है।

Elvish Yadav ने जेल को लेकर क्या कहा

वीडियो में एल्विश यादव यह कहते हुए नजर आते हैं कि “जिन लोगों को नहीं पता है यह दिल के बहुत करीब है। मैं एक बात बताता हूं कि जब तुम्हारा भाई 7 दिन के लिए जेल में था तो मेरा होली का इवेंट सूरत में था। उन्होंने कहा कि अब तो यह जेल चला गया तो यह कैसे होली मनाएगा तो तुम्हारा भाई जेल से बाहर आकर सबसे पहले सूरत आया था कि होली मनाएगा। अपने भाई बांधों के साथ मनाऊंगा और दूसरी बार में वडोदरा में तो होली बहुत ज्यादा स्पेशल है मेरे लिए।” वह कहते हैं कि अभी तो शुरुआत हुई है धूप जब और बढ़ेगी तो मजा आएगा पानी पुरी फेकेंगे।

क्यों एल्विश यादव को जाना पड़ा था जेल

गौरतलब है कि वडोदरा होली सेलिब्रेशन के दौरान एल्विश यादव को लेकर फैंस का एक गजब दोनों देखा गया। सोशल मीडिया पर तमाम क्लिप वायरल हो रहे हैं जहां राव साहब को लेकर जुनूनी नजर आए तो गुलाल के रंग में रंगे हुए वडोदरा में एल्विश यादव का होली सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सांप जहर सप्लाई मामले में एल्विश को जेल जाना पड़ा था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अपने म्यूजिक वीडियो जस्टिन बीबर के अलावा फिलहाल वह लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं जहां उनके पार्टनर करण कुंद्रा है। जया शंकर के साथ इंगेज्ड सीजन 2 को भी होस्ट कर रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026