---Advertisement---

Elvish Yadav के एल्बम को लेकर कृष्णा अभिषेक ने लिए लाफ्टर शेफ्स 3 में मजे, कहा ‘जो लड़की पसंद आती है…’

Elvish Yadav: अमाल मलिक के आने पर एल्विश यादव के मजे लेते हुए कृष्णा अभिषेक ने कुछ ऐसा कहा जिसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्यों है यह खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 1:18 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 में होली सेलिब्रेशन के दौरान अमाल मलिक नजर आए जो अपने नए एल्बम को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने एल्विश यादव को लेकर चटकारे लेते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां आप देख सकते हैं कि एल्विश यादव के नए सॉन्ग जस्टिन बीबर की पापुलैरिटी के बीच उन पर कटाक्ष करते हुए कृष्णा अभिषेक मजे लेते हुए दिखाई दिए। आखिर इस दौरान एल्विश यादव से उन्होंने क्या कहा जिसे देखकर फैंस को खूब मजा आ रहा है। यहां देखें वीडियोl

Elvish Yadav को लेकर कृष्णा अभिषेक ने लिए मजे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

जहां लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक अमाल मलिक से पूछते हैं कि क्या आपने एल्विश को पहचाना। इस पर बिग बॉस 19 का कंटेस्टेंट कहते हैं कि हां। कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि “जैसे आपका एल्बम रिलीज हुआ है। यह हर हफ्ते एल्बम निकालता है जो लड़की पसंद आए उसके साथ एक एल्बम रिलीज करता है।” वहीं वीडियो को देखकर एल्विश यादव के फैंस जमकर चटकारे ले रहे हैं।

एल्विश यादव अपने काम से चौतरफा गाड़ रहे झंडा

गौरतलब है कि अमाल मलिक होली सेलिब्रेशन में तड़का लगाने के लिए पहुंचे थे। वहीं एलविश यादव की बात करें तो हाल ही में उनका गाना जन्नत जुबेर के साथ ‘तेरे दिल में’ आया था जिसे फैंस ने खूब किया। फिलहाल उनका गाना जस्टिन बीबर काफी सुर्खियों में जिसमें वह ईशा मालवीय के साथ दिखाई दे रहे हैं और यह गाना लगाना ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 3 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव अपने प्रोफेशनल वर्क फ्रंट पर काफी एक्टिव है और फैंस से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है।

लाफ्टर शेफ्स 3 में एलविश यादव करण कुंद्रा के पार्टनर बने हुए हैं और दोनों की जोड़ी को लोग खूब चाहते हैं। वहीं अपने हर एल्बम से एल्विश यादव लाइमलाइट बटोरने में पीछे नहीं रहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026