---Advertisement---

Laughter Chefs 3: क्या इंडस्ट्री में ‘कपूर’ करते हैं लोगों को रिप्लेस, कृष्णा अभिषेक के बड़बोलेपन पर मिला ऐसा जवाब कि उड़ गई हवाइयां

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में हरपाल सिंह की जगह नजर आने वाले संजीव कपूर ने कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद कर दी। सोशल मीडिया पर मजेदार प्रोमो वीडियो देखकर आने वाले एपिसोड के लिए लोग उत्साहित हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 3:53 अपराह्न

Laughter Chefs 3
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो देखकर इतना तो तय है कि संजीव कपूर शो में एक जबरदस्त तड़का लाने के लिए आ रहे हैं। हरपाल सिंह सोखी की जगह जज बनकर आए संजीव कपूर ने कृष्णा अभिषेक से लेकर बाकी सभी कंटेस्टेंट की बोलती बंद कर दी है। प्रोमो वीडियो वाकई काफी मजेदार है। हालांकि इस सब के बीच आखिर कृष्णा अभिषेक ने किस तरह से कपूर खानदान की चुटकी ली है जिस पर मजे लेने में संजीव कपूर भी पीछे नहीं रहे। लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो वीडियो में क्यों कपूर खानदान का जिक्र करते हुए दिखे हैं।

Laughter Chefs 3 में कृष्णा अभिषेक ने ली कपूर खानदान की क्या चुटकी

जहां तक लाफ्टर शेफ्स 3 के इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो यहां संजीव कपूर कहते हुए नजर आते हैं कि “भारती आपको और हरपाल को…”। इतने पर भारती सिंह रोने लगती है जिस पर अली नाटक बताते हैं तो अंकिता लोखंडे झूठी कहते हैं। वही कृष्णा अभिषेक इस दौरान कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कपूर जो है वह लोगों को रिप्लेस करते ही हैं। आज कुकिंग इंडस्ट्री में भी कपूर ने किसी को रिप्लेस कर दिया।” इस पर संजीव कपूर भी मजे लेने में पीछे नहीं रहते हैं और कहते हैं कि “यह रिप्लेस करने का ठेका क्या मामा भांजे ने लिया हुआ था क्या।”

लाफ्टर शेफ्स 3 की रसोई में रंग जमाने आए संजीव कपूर

ऐसे में लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक की बोलती बंद हो जाती है जिस पर करण कुंद्रा मजे लेते हुए कहते हैं, “हरपाल समझा था क्या फायर है फायर।” वीडियो में आगे भी दिखाया जाता है कि सभी कंटेस्टेंट की बोलती बंद करते हुए संजीव कपूर नजर आते हैं और कृष्णा के मजे लेते हैं। इस दौरान जज बनकर आए शेफ कहते हैं कि आप लोगों की किटी पार्टी खत्म हो गई हो तो खाना भी बना लो।

वहीं इस लाफ्टर शेफ्स 3 प्रोमो में संजीव कपूर कृष्णा से कहते हैं कि तुम्हारे कांट्रेक्ट में लिखा हुआ है कि यहां पर खड़े हो गए तो पैसे कट जाएंगे।” अब लाफ्टर शेफ्स 3 के आने वाले एपिसोड में निश्चित तौर पर हंसी और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखना काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। पहली बार कृष्णा अभिषेक का मुंह बंद करने के लिए आने वाला है जो वाकई मजेदार है।।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026