---Advertisement---

Laughter Chefs 3: कौन है गोरी लड़की जिसे भारती सिंह ने कहा ‘पनीर’, देखते ही लट्टू हुए कृष्णा अभिषेक

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3 में आई गोरी लड़की आखिर कौन है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही, भारती सिंह ने जहां पनीर कहा तो वहीं कृष्णा अभिषेक देखते ही फ्लर्ट करने लगे। आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 1, 2026 1:13 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 1, 2026 1:52 अपराह्न

Laughter Chefs 3
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स 3.0 का आगाज हो चुका है। वहीं पहले दिन पर एक ऐसी लड़की ऑडियंस के तौर पर नजर आई जिसने सोशल मीडिया पर पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोटी है। आखिर कौन है लाफ्टर शेफ्स में आई वह गोरी लड़की जिसे इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है। उन्हें देखते ही कृष्णा अभिषेक फ्लर्ट करते हुए नजर आए तो इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस क्लिप को शेयर करते हुए खुद इस लड़की ने लाफ्टर शेफ्स 3 के बाद अपने एक्सपीरियंस को शेयर करती हुई दिखी। जहां भारती सिंह ने उन्हें पनीर कहा तो ऑडियंस के तौर पर बैठी हुई इस लड़की का इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Laughter Chefs 3 की वायरल लड़की जिसे देख भारती सिंह बोली पनीर

इस वीडियो को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में महिला ने लिखा, “लाफ्टर शेफ्स शो में बहुत मजा आया। बहुत हंसी आई बहुत अच्छी एनर्जी थी और हां मैं कुछ क्लिप में भी आ गई। लव यू भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक हमेशा आपके बहुत बड़े फैन रहेंगे।” इस वीडियो की बात करें तो यहां भारती सिंह की आवाज आती है जो हीर भानुशाली नाम की महिला को देखने के बाद कहती है दूर से लगा पनीर आ रहा है कितनी गोरी लड़की है। वहीं शो में दिखाया जाता है कि कृष्णा अभिषेक यह कहते हुए नजर आते हैं दूर दूर से लोग आए हैं “क्या लग रही हैं आप।”

लाफ्टर शेफ्स 3 में कृष्णा अभिषेक ने लिए मजे

लाफ्टर शेफ्स 3 के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक यह कहते हुए नजर आते हैं कि आप कहां से हैं तो महिला रहती है मुंबई से ही गुजराती हूं मैं। जिस पर कृष्णा मजे लेते हैं, “कौन सा फाफड़ा खाती हैं आप ऐसा कौन सा ढोकला है जो हम तक नहीं पहुंच रहा। आपकी स्किन कितनी अच्छी है यार। मेरा मैथ्स का एक सवाल था ऐसे कौन से 10 नंबर है जो मैं डायल करूं और आपको कॉल लग जाए।” इस पर लड़की शर्माने लगती है।

कौन है लाफ्टर शेफ्स 3 में आई वायरल लड़की

जहां तक लाफ्टर शेफ्स 3 में आई इस वायरल लड़की की बार करें तो हीर भानुशाली नाम की इस महिला के 8100 से ज्यादा फॉलोअर्स है जो खुद को फैशन स्टाइलिश, डिजाइनर और क्रिएटिव डायरेक्टर बता रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026