---Advertisement---

Elvish Yadav के साथ खेसारी लाल ने मचाया हल्ला, यादव ब्रांड को लेकर पागलपन देख बोले राव साहब ‘यह है बिहार’

Elvish Yadav: एल्विश यादव का खेसारी लाल यादव के साथ तमाम वीडियो वायरल है जहां दोनों बिहार में अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते हुए दिखे हैं। इस दौरान लोगों से कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2026 1:31 अपराह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: होली सेलिब्रेशन के एक इवेंट को में शिरकत करने के लिए एल्विश यादव बिहार के पटना शहर पहुंचे और इस दौरान उन्हें स्टेज पर ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने भी ज्वाइन किया। हालांकि इस दौरान अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए एल्विश यादव काफी इमोशनल दिखे और इस दौरान बिहार को अपना घर बताया। फैंस उन्हें देकर जुनूनी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां खेसारी लाल यादव एल्विश यादव के साथ-साथ नीलम गिरी भी नजर आ रही हैं जो हाल ही में द 50 में नजर आई थी।

एल्विश यादव फैंस की दीवानगी देख हुए चकित

वायरल वीडियो में एल्विश यादव यह कहते हुए नजर आते हैं कि “मुझे इतने मैसेज आते थे कि भाई बिहार आओ और मैं पहली बार बिहार आया। कसम बता रहा हूं ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर आया हूं यहां के जो लोग हैं यहां की जो एनर्जी है अभी मैंने देख ली कि यहां कितनी एनर्जी है। पहली बार मैं अपने घर आया हूं इस बार धमाका करके जाएंगे।” वहीं इस दौरान खेसारी लाल यादव कहते हैं एक बार हल्ला तो करो. इसके बाद फैंस अपना क्रेज दिखाते हैं। एल्विश यादव इस दौरान हाथ जोड़कर सबको धन्यवाद करते हैं और कहते हैं रात के 11 बजने वाले हैं लेकिन एनर्जी पूरी है यह है बिहार।

दो यादव ट्रेंडिंग स्टार की मुलाकात देख क्रेजी हुए Elvish Yadav फैंस

वहीं एक और वीडियो में एल्विश यादव कहते हैं कि “खेसारी भाई साथ में हम भी साथ में एक बार भाई यादव ब्रांड के लिए बजा दो।” इस दौरान एल्विश जब अपने सॉन्ग राव साहब पर थिरकते हुए नजर आते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा, “दो यादव एक साथ ट्रेडिंग स्टार।” निश्चित तौर पर फैंस दोनों भाई दोनों तबाही कहते हुए नजर आ रहे हैं।

एल्विश यादव के बिहार दौरे से सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां उनके साथ लवकेश कटारिया, अर्चित कौशिक भी दिखे। इंटरनेट पर फिलहाल हल्ला मचा हुआ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026