---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर’ की आंधी में उड़ा ‘छावा’ का कलेक्शन, रणवीर सिंह की फिल्म ने की चौंकाने वाली कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: 'धुरंधर' ने साल की अभी तक की सबसे हिट फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के 11वें दिन मूवी ने बहुत ही अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 11:02 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जादू बॉक्स ऑफिस पर चढ़कर बोल रहा है। मूवी को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी इसका भौकाल और रिकॉर्ड जारी है। धुरंधर ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से साल 2025 की अभी तक की सबसे हिट मूवी छावा को भी पछाड़ दिया है। मूवी ने बीते दिन ताबड़तोड़ कमाई करके एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 11 कितना हुआ?

धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जिसमें रणवीर सिंह पाकिस्तान में जाकर आतंकियों के मनसूबों को नाकाम करने की कोशिश करते हैं। इसमें पाकिस्तान के लोकल गैंगेस्टर रहमान डकैत को भी दिया गया है। मूवी में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकर हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। उन्होंने अपनी एक्टिंग और बलूच डांस से ऐसा भौकाल मचाया हुआ है कि, मूवी ने रिलीज के 11वें दिन 29 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर की भारत में टोटल कमाई 379.75 करोड़ रुपए हो चुकी है। वहीं, आदित्य धर की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 544 करोड़ रुपए की कमाई करके इतिहास रच दिया है। धुरंधर का बजट लगभग 280 करोड़ है। आने वाले दिनों में ये कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

छावा’ को ‘धुरंधर’ ने छोड़ा पीछे

आपको बता दें, साल 2025 की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा है।

इस मूवी का बजट 130 करोड़ रुपए था। लेकिन इसने टोटल कमाई 800 करोड़ के आस-पास की थी। अब इसी की राह पर रणवीर सिंह की धुरंधर भी निकल चुकी है। छावा ने 11वें दिन 18 करोड़ कमाकर टोटल कमाई 344.75 करोड़ रुपए की थी। लेकिन धुरंधर ने ग्याहरवें दिन 29 करोड़ रुपए कमाकर 379 .75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, छावा पर धुरंधर भारी पड़ रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna

मई 4, 2026

Tripti Dimri

मई 4, 2026

Sunita Ahuja

मई 4, 2026

Kangana Ranaut

मई 4, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3

मई 4, 2026

Salman Khan

मई 4, 2026