---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह ने तोड़ा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का महारिकॉर्ड, तेरहवें दिन की कमाई देख रहमान डकैत को ठोकेंगे सलाम

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 द रुल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिलीज के 13वें दिन मूवी ने एक बड़ा महारिकॉर्ड बनाया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 18, 2025 10:56 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ साल 2024 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस मूवी का बजट 400 से 500 करोड़ रुपए था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1871 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिनअब इस मूवी का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया है। इस मूवी ने रिलीज के 13वें दिन ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर की ये मूवी अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो ये 2025 की सबसे बड़ी सुपरहिट मूवी साबित हो सकती है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

धुरंधर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। मंगलवार को ये आंकड़ा 30.5 करोड़ रुपए था।

Picture Credit: Sacnilk

रणवीर सिंह की इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरुर दर्ज की गई है। लेकिन ये एक बड़ी हिट साबित होती हुई दिख रही है। धुरंधर ने भारत में ही 437.25 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कवेक्शन 633 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ का तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने रिलीज के 13वें दिन 23.35 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, धुरंधर ने 30.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। इन आंकड़ों से रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन की सबसे हिट फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड सिर्फ सिंगल डे का है।

Picture Credit: Sacnilk

आने वाले समय में धुरंधर 1871 करोड़ कमाने वाली साउथ फिल्म को टोटल कलेक्शन से पीछे छोड़ पाती है या नहीं इसका थोड़ सा इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में जाकर जासूसी करता है। इसमें पाकिस्तान के लोकल गुंडे रहमान डकैत की लाइफ को भी दिखाया गाय है। मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के द्वारा निभाए गए रहमान डकैत के किरदार की चर्चा हो रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Nora Fatehi

मार्च 22, 2026

The 50

मार्च 22, 2026

Mohit Suri

मार्च 22, 2026

Viral Video

मार्च 22, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3

मार्च 22, 2026