---Advertisement---

Mohit Suri की वजह से इस एक्टर ने किया था 24 घंटे काम, जानिए दीपिका पादुकोण के शिफ्ट विवाद को लेकर सैयारा डायरेक्टर ने क्या कहा

Mohit Suri: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्टिंग को लेकर बहस आज भी जारी है। वहीं इस सब के बीच सैयारा डायरेक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते हैं किस एक्टर ने 24 घंटे काम किया था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2026 1:41 अपराह्न

Mohit Suri
Follow Us
---Advertisement---

Mohit Suri: रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ कर इस दुनिया में स्वागत किया और इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में फिल्मों के एक अलग जगह और समय सेट कर लिया। 8 घंटे की शिफ्टिंग को लेकर उनके बयान की वजह से कथित तौर पर कल्कि 2898 AD 2 और स्पिरिट जैसी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। वहीं इसकी वजह से जहां कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया तो कुछ ट्रोल करते हुए दिखे इसके बीच आखिर सैयारा डायरेक्टर मोहित सूरी ने क्या कहा जो चर्चा में है। उन्होंने बताया कि उनके लिए एक एक्टर ने 24 घंटे काम किया था।

Mohit Suri ने बताया इस एक्टर ने किया 24 घंटे काम

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे विवाद को लेकर बात करते हुए मोहित सूरी ने इस पर आलोचना नहीं किया लेकिन इसे लेकर कहा, “मेरे पास ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने लगातार 24 घंटे काम किया है। आवारापन के शूट के समय ऐसा हुआ था। हमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में टेरेस पर एक बहुत ही महंगा कमरा मिला था, जो हमारे लिए केवल 24 घंटे के लिए ही उपलब्ध था। मुझे अभी भी याद है इमरान हाशमी ने मेरे लिए वो शूट 24 घंटे किया। यह बयान निश्चित तौर पर इमरान हाशमी के कठिन परिश्रम को दिखाने के लिए काफी है।”

8 घंटे की शूटिंग के खिलाफ नहीं हुए मोहित सूरी

इस दौरान मोहित सूरी ने यह भी कहा केवल एक्टर्स ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद लाइट मैन और असिस्टेंट डायरेक्टर भी घंटे मेहनत करते हैं। अगर वह 8 घंटे में अपनी शूटिंग खत्म कर लेते हैं तो उसमें बुराई क्या है। इसे अलग दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण की मांग के खिलाफ नजर नहीं आए सिर्फ जरूरत का ध्यान रखने के लिए कहा।

जहां तक बात करें मोहित पुरी की तो हाल ही में उनकी फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है जिसमें अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी दिखी थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026