---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: 2 हफ्तों में ही ‘धुरंधर’ ने ‘दंगल’ को धोया, क्या ‘अवतार: फायर एंड एश’ बनेगी बड़ी चुनौती ?

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की इस मूवी ने अब बॉलीवुड की सबसे हिट मूवी 'दंगल' को पछाड़ दिया है। लेकिन आदित्य धर की इस मूवी को चुनौती 'अवतार: फायर एंड एश' हॉलीवुड मूवी दे सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 19, 2025 10:54 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 14: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। ये मूवी साल 2025 में रिलीज हुई हिट बॉलीवुड मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। इस बीच रणवीर सिंह की इस एक्शन मूवी ने बॉलीवुड की अभी तक की सबसे हिट फिल्म ‘दंगल’ को पछाड़ दिया है। ‘दंगल’ का टोटल कलेक्शन 2000 करोड़ से ज्यादा था। लेकिन ‘धुुरंधर’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती 19 दिसंबर को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ बन सकती है। अवतार के दोनों ही पार्ट हिट रहे हैं।

Dhurandhar Box Office Collection Day 14 ने आमिर खान की ‘दंगल’ को छोड़ा पीछे

धुरंधर ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। लगभग 280 करोड़ में बनी इस फिल्म ने इंडिया में ही 460.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 702 करोड़ रुपए हो गया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने चौदवें दिन के 23 करोड़ के कलेक्शन से आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया है। दंगल ने 14वें दिन 9.12 करोड़ रुपए कमाए थे। फिलहाल अभी दंगल के टोटल कलेक्शन को पछाड़ने के लिए धुरंधर को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन ये बहुत जल्द साल 2025 की सबसे हिट रही विक्की कौशल की ‘छावा’ के 800 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बहुत जल्द पीछे छोड़ने वाली वाली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

धुरंधर’ के लिए चुनौती बन सकती है ‘अवतार: फायर एंड एश’

आपको बता दें, धुरंधर फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है। जो पाकिस्तान में रहकर उसकी नाकाम मनसूबों पर पानी फेरता है। इसमें पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैते को भी दिखाया गया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े एक्टर हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। फिलहाल धुरंधर रिकॉर्ड तो बना रही है लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती 19 दिसंबर को रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड एश’ बन सकती है। अवतार अपने दोनों पार्ट्स की तरह तबाही मचा सकती है। इस फिल्म का ग्राफिक्स , एनिमेशन और स्टोरी ऑडियंस को पसंद आ रही है। भारत में भी इस हॉलीवुड फिल्म के काफी सारे फैंन हैं।ऐसे में धुरंधर के कलेक्शन में अवतार 3 कितनी बड़ी चुनौती बनती है? इसका थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

फ़रवरी 4, 2026

Pawan Singh

फ़रवरी 4, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 4, 2026

Salman Khan

फ़रवरी 4, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 4, 2026

Kapil Sharma

फ़रवरी 4, 2026