---Advertisement---

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Iran के हित में लिया यह निर्णायक फैसला, क्या अब धड़ाम होंगे कच्चे तेल के दाम?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट लिखकर दुनिया को हैरान करने वाले फैसले की जानकारी दी। अमेरिका के इस निर्णय से कच्चे तेल के दामों में गिरावट आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2026 6:00 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग में एक बड़ा ब्रेक आया है। जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए दुनिया को चौंका दिया है। बीते दो दिनों में अमेरिका और ईरान के मध्य महायुद्ध के समाधान के लिए अच्छी बातचीत हुई है। ऐसे में यूएस प्रमुख ट्रंप ने ईरान के हित में साहसिक फैसला लिया है। अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा स्थलों पर अमेरिकी हमले 5 दिनों तक रोकने का निर्णय लिया है।

Donald Trump ने दुनिया को दी खुशखबरी, टाल दिया ईरान पर अमेरिकी हमला

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में, मध्य पूर्व में हमारी शत्रुता को पूरी तरह से और हमेशा के लिए खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बातचीत के अंदाज और सुर के आधार पर, उन्होंने अपने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वह ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले को पांच दिनों के लिए टाल दे।’ इसके बाद उन्होंने एक बार फिर इन बातचीत को गहन, विस्तृत और रचनात्मक बताया और कहा कि ये बातचीत पूरे हफ्ते जारी रहेंगी।

डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से कच्चे तेल की कीमतों में आएगी गिरावट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट पर, जिसमें उन्होंने ईरानी पावर प्लांट और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर सैन्य हमले 5 दिनों के लिए टाल दिए हैं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हां, हम इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जैसा कि हम हमेशा करते हैं।’

मालूम हो कि 28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के मध्य जंग जारी है। इस लड़ाई में अब सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही इस जंग का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है। ऐसे में शायद अगले कुछ दिनों कच्चे तेल की आसमानी कीमतों में गिरावट आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026