---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: रविवार को ‘धुरंधर’ या ‘द राजा साब’ किसका चला जादू? कमाई देख नहीं होगा यकीन

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला है। यहां जानें 'द राजा साब' को कितनी टक्कर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 38
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में अपनी कमाई और स्टेरी से खलबली मचाई हुई है। आदित्य धर की ये बॉलीवुड फिल्म अभी तक 1291.89 करोड़ की टोटल कमाई कर चुकी है। भारत में अभी तक ये फिल्म रिलीज के बाद 805.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस एक्शन मूवी का रिलीज के 38वें दिन भी देखने को मिला है। ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के बीच कड़ी टक्कर रविवार को भी देखने को मिली है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 38 कितना हुआ?

धुरंधर ने रिलीज के 38वें दिन 6.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। रणवीर सिंह की इस मूवी का पांचवें रविवार को कमाई गिर गई थी।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन अचानक से इस वीकेंड कमाई में इजाफा हो गया और मूवी ने एक महीने के बाद भी साउथ सुपर स्टार प्रभास की मूवी ‘द राजा साब’ को पछाड़ दिया है। आपको बता दें, धुरंधर पाकिस्तान में गए एक भारतीय जासूस की कहानी है। जिसमें लीड रोल में रणवीर सिंह है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की तारीफ हो रही है। इस एक्शन मूवी में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर’ ने ‘द राजा साब’ को दी टक्कर

रविवार को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और साउथ सुपर स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ के बीच टक्कर देखने को मिली।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

प्रभास की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 19.1 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिलीज के बाद से मूवी में 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रविवार को धुरंधर ने 6.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। धुरंधर की कमाई रविवार को बढ़ी है तो वहीं, प्रभास की मूवी की कमाई में गिरावट आयी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, रणवीर सिंह साउथ मूवी पर भारी पड़े हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026