---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: भारत ही पाकिस्तान में भी हॉट टॉपिक बनी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, छठे दिन बनया नया रिकॉर्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत ज्यादा हो रही है। मूवी ने रिलीज के छठे दिन बहुत अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 11, 2025 11:46 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म का जादू देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में इस मूवी और अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के रोल पर बड़ी-बड़ी टीवी डिबट हो रही हैं। ऐसे में इस मूवी ने रिलीज के छठे दिन भारत में एक नया और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। ‘धुरंधर’ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 233.50 करोड़ हो गया है। लगभग 28 करोड़ की लागत से बनी अदित्य धर की इस मूवी ने एक बार फिर से साबित कर दिया अगर एक्शन के साथ देशभक्ति और रियल घटनाओं को जोड़ दिया जाए तो ऐसी ही बवाल फिल्म बनती है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 6 पर बनाया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ मूवी ने रिलीज के छठे दिन 26.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वर्किंग डे में मूवी जिस तरह से कमाई कर रही है उससे एक चीज तो साफ है आने वाले दिनों में ये बॉलीवुड की एक और बड़ी हिट साबित होने वाली है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

‘धुरंधर’ ने पांचवें दिन 27 करोड़ रुपए कमाए थे। थोड़ी सी गिरावट मूवी की कमाई में जरुर आयी है। लेकिन फिर भी वो भारत में 180 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 233.50 करोड़ रुपए कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की धुरंधर मूवी की पाकिस्तान में क्यों हो रही चर्चा?

पाकिस्तान के लोग इस मूवी को पसंद और ट्रोल दोनों कर रहे हैं। क्योंकि इसमें दिखाया गया रहमान डकैत का कैरेक्ट पाकिस्तान का रियल गैंगेस्टर रह चुका है। करांची के ल्यारी में पैदा हुआ रहमान डकैत कैसे एक बड़ा गुंडा बनता है और कैसे अपनी ही मां को मार डालता है? मूवी में उसकी क्रूरता साफ देखी जा सकती है। ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है जो कि, पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए जाता है। इसमें पाकिस्तान के राजनैतिक दलों और वहां के लोकल गुंडों को बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है। यही वजह है कि, इस मूवी की पड़ोसी देश में इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026