---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: बड़े देशों में बैन के बाद भी ‘धुरंधर’ ने गाड़े झंडे, शुक्रवार की कमाई देख विरोधियों को लगा सदमा

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: कुछ अरब देशों में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को बैन किया हुआ है। लेकिन उसके बाद भी ये मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के आठवें दिन भी मूवी का जादू काफी देखने को मिला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2025 11:23 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 8: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रोजाना ताबड़तोड़ कमाई से सफलता के झंडे गाड़ रही है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह की ये फिल्म फिलहाल सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात , बहरीन, कुवैत, ओमान, और कतर देशों में बैन है। इन देशों ने अभी तक इसे रिलीज नहीं किया है। अरब के ये देश ओवरसीज में कमाई कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन ‘धुरंधर’ पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ा है। देश भक्ति की कहानी दिखाती ये मूवी दुनियाभर की ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन फिल्म का जादू अभी भी बरकरार है। इस मूवी ने शुक्रवार को 32 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये मूवी लगभग 280 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन भारत में अभी तक 239.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वहीं, 300 करोड़ के आस-पास वर्ल्ड वाइड कमा चुकी है। ‘धुरंधर’ एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान जाता है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल हैं। फिल्म में पाकिस्तान के गैंगेस्टर रहमान डकैत को भी दिखाया गया है। इस गैंगेस्टर का रोल करने वालs अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने सारी लाइम लाइट छीन ली है।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अरब देशों ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म को क्यों किया बैन?

आपको बता दें, अरब के 6 देशों ने बॉलीवुड फिल्म धुरंधर को बैन किया हुआ है। खबरों की मानें तो इन देशों ने फिल्म को इसीलिए बैन किया है क्योंकि उन्हे ये पाकिस्तान विरोधी लग रही है। फिल्म मेकर्स की तरफ से तमाम कोशिश करने के बाद भी इन देशों ने मूवी को अभी तक हरी झंडी नहीं दिखाई है। लेकिन उसके बाद भी आदित्य धर की इस मूवी के कलेक्शन पर जरा भी असर नहीं पड़ता हुआ दिख रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna

मई 4, 2026

Tripti Dimri

मई 4, 2026

Sunita Ahuja

मई 4, 2026

Kangana Ranaut

मई 4, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3

मई 4, 2026

Salman Khan

मई 4, 2026