---Advertisement---

Dhurandhar: ‘देसी गर्ल’ के विदेशी पति Nick Jonas पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का जादू, डांस देख यूजर्स बोले ‘रणवीर सिंह प्लीज..’

Dhurandhar: 'देसी गर्ल’ के पति Nick Jonas ने 'धुरंधर' के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो को देख भारतीय फैंस खुश हो गए हैं। उन्होंने निक जोनस को नेशनल जीजू घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने रणवीर सिंह से एक अनोखी मांग भी कर दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 19, 2025 11:35 पूर्वाह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से कब्जा किया हुआ है। हर तरफ रणवीर सिंह और रहमान डकैत का किरदरा निभाने वाले अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है। फिल्म के गाने हो या फिर डायलॉग सबकुछ हिट हैं। इस बीच देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो धुरंधर के हिट गाने ‘नैना लड़ावे’ पर झूम रहे हैं। निक जोनस के इस डांस वीडियो को देख यूजर्स रणवीर सिंह से कमेंट करने की मांग कर रहे हैं। वही, कुछ लोगों ने तो उन्हें नेशनल जीजा ही घोषित कर दिया है।

Nick Jonas ने किया Dhurandhar के ‘नैना लड़ावे’ गाने पर डांस

निक जोनस ने धुरंधर के गाने पर डांस करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘शो से पहले धूम मचाने वाला नया गाना अनलॉक हो गया है।’

देखें वीडियो

इस वीडियो में निक जोनस अपने भाईयों के साथ दिख रहे हैं। वो धुरंधर के गाने पर बिल्कुल देसी हुक स्टेप्स कर रहे हैं। निक ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है और उनके गले में लाल कलर का रुमाल पड़ा हुआ है। वो बॉलीवुड गाने पर जिस तरह से झूम रहे हैं, वो काफी दिल को छू लेने वाला है। यही वजह है कि, देसी और विदेशी सभी फैंस इन डासं स्टेप्स को एंजोए कर रहे हैं।

निक जोनस का डांस देख फैंस ने प्रियंका चोपड़ा के पति को किया नेशनल जीजू घोषित

निक जोनस ने धुरंधर फिल्म के गाने पर झूमते हुए ये डांस वीडियो 19 दिसंबर को पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘रणवीर सिंह प्लीज कमेंट करो।’ दूसरा लिखता है, ‘यही वजह है कि, ये नेशनल जीजू हैं’। तीसरा लिखता है, ‘हमारा जीजा कैसा हो? निक जौनस जैसा हो।’ निक जोनस के इस डांस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026