---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म पर कानूनी शिकंजा, आदित्य धर की सफाई के बावजूद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स पहुंचे कोर्ट

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर क्यों शुरू हुआ एक बार फिर से विवाद, जानिए मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में क्या मांग की है। आईए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 5:28 अपराह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है। यह सच है कि बीते दिन आदित्य धर की तरफ से इस बात की घोषणा कर दी गई कि यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। हालांकि अब एक बार फिर से यह कानूनी पचरे में यह फंस चुकी है क्योंकि मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके है। आइए जानते हैं रणवीर सिंह की धुरंधर की क्यों मुश्किलें रिलीज से पहले बढ़ सकती है और क्यों विवादों के घेरे में आई। क्या 5 दिसंबर को रिलीज नहीं हो पाएगी रणवीर सिंह की धुरंधर। आइए जानते हैं क्यों शुरू है इसे लेकर विवाद।

Dhurandhar के खिलाफ क्या बोले मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स

दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट में मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने इस बात का दावा किया कि धुरंधर उनके बेटे की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। ऐसे में जांच तक इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी जाए क्योंकि इसे बनाने से पहले उनके परिवार से बातचीत नहीं की गई और ना ही या बारे में पूछा गया। ट्रेलर रिलीज के बाद से धुरंधर को मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर लगातार बातें बना रहे थे।

धुरंधर कंट्रोवर्सी पर क्या बोले थे आदित्य धर

अब मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता में इसे लेकर कानूनी हथकंडा अपनाया है। जांच में क्या खुलासा होता है यह देखना दिलचस्प है क्योंकि आदित्य धर ने साफ तौर पर यह कह दिया था कि “धुरंधर बहादुर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। यह एक ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर भविष्य में मोहित सर पर बायोपिक बनाते हैं तो हम इसे पूरी सहमति और परिवार से पूरी सलाह मशवरा करके करेंगे। इस तरह से हम करेंगे जो देश के लिए उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई विरासत का सच में सम्मान करें।”

क्यों धुरंधर से रणवीर सिंह के किरदार पर अभी भी है पर्दा

ऐसे में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त के साथ आर माधवन की फिल्म विवादों में है जो अगले हफ्ते 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आर माधवन अजीत डोभाल, अर्जुन रामपाल पाकिस्तान के इलियास कश्मीरी, संजय दत्त पाकिस्तानी SP चौधरी असलम के किरदार में दिखेंगे लेकिन रिलिज से एक हफ्ते पहले भी रणवीर सिंह के किरदार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026