---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह को बड़ा झटका, मंडे को मूवी कलेक्शन में भयंकर गिरावट

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12:  आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई है। यहां जानें सोमवार को फिल्म ने कितने कमाए हैं?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2026 11:10 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12:  देश विदेशों में अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भौकाल मचा रही ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा है। क्योकि मूवी ने अभी तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। हालंकि फिर भी रणवीर सिंह की  मूवी 1400 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने 3 महीने के अंदर रिलीज होकर 2500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। लेकिन अभी तक ये  आमिर खEन की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड नहीं ब्रेक कर सकी है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12 में आयी गिरावट

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन सिर्फ 25.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। सोमवार को इसकी कमाई के साथ शो भी घटे हैं। मूवी ने 17614 शो से अभी तक की सबसे कम कमाई की है। इस तरह 300 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी भारत में 1042.23 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में ये कलेक्शन 350 करोड़ रुपए है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल वर्ल्ड वाइ़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1392.23 करोड़ रुपए हो चुका है। आने वाले दिनों मे फिल्म 1500 कोरड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। सोमवार को कलेक्शन गिरने का प्रमुख कारण संडे की छुट्टी और 68.10 करोड़ की भारी-भरकम कमाई मानी जा रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी और स्टार कास्ट

आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन स्पाई थ्रिलर मूवी भारत में हुई सच्ची आतंकी घटनाओं पर आधारित है। इसमें एक भारतीय जासूस दिखाया गया है जो कि, पाकिस्तान में जाकर आतंकियों की जासूसी करता है और उनके नापाक मनसूबों पर पानी फेरता है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन  और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं। लीड रोल में  रणवीर सिंह हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। इसने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया गया है। मूवी रिलीज के 12 दिनों में 1400 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन करके बहुत जल्द 1500 करोड़ तक पहुंचने वाली है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026