Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16: वीकेंड पर शो घटने के बाद भी रणवीर सिंह ने जमकर छापे नोट, कमाई देख आमिर खान की बड़ी टेंशन!

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 16: 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज के 16वें दिन बहुत अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 1500 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर लिया है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16

Picture Credit: Google

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 16 दिनों के अंदर ही 1500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। तीसरे हफ्ता मूवी के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आया है। लेकिन इसके बाद भी ये तेजी से आगे बढ़ रही है। रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म भारत ही नहीं विदेशों में भी भौकाल मचाए हुए है।  मूवी ने रिलीज के 16वें दिन कम शो होने के बाद भी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जिसके बाद फैंस को लगने लगने लगा है कि,  अब आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 16 कितना हुआ?

धुरंधर 2: द रिवेंज ने 16वें दिन 13330 शो से 21.55 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये अभी तक के सबसे कम शो हैं। जिनके जरिए मूवी ने सिंगल डे अच्छी कमाई की है। भारत में ये फिल्म 1148.58 करोड़  का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं,  विदेशों में आदियत्य धर की इस मूवी की कमाई 375.00 करोड़ रुपए है। धुरंधर का द रिवेंज का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  1523.58 करोड़ रुपए है। लगभग 300 करोड़ के बजट से बनी इस मूवी के कलेक्शन ने  सफलता के नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारि किए हैं।

‘धुरंधर द रिवेंज’  क्या जल्द तोड़ेगी आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

मूवी जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि, ये दंगल का रिकॉर्ड जरुर तोड़ेगी। आपको पता दें, धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ कमाए थे। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।  इन दोनों को अगर जोड़ा जाए तो ये लगभग 3000 करोड़ है।  धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे जल्दा  1500 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस मूवी के सामने अब सिर्फ  आमिर खान की 2000 करोड़ की दंगल है।  मूवी की रफ्तार को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि,  बहुत जल्द इसे भी तोड़ देगी।

 

 

Exit mobile version