Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22 : आदित्यधर-रणवीर सिंह को क्या लग गई बॉलीवुड की काली नजर, ‘धुरंधर 2’ की कमाई में भयंकर गिरावट

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22 : रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ज्यादा गिर गया है। जिसके कारण अब 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल को पीछे छोड़ना मूवी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

Picture Credit: Google

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22 : ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत कम हो गया है।  बीता हफ्ता फिल्म के लिए अच्छा नहीं रहा है।  क्योंकि अब रणवीर सिंह की ये मूवी 10 करोड़ से 7 करोड़ के प्रतिदिन  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पहुंच गई है।  धुरंधर 2 का ये अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। जिसके कारण अब फिल्म को लेकर कयास लग रहे हैं कि, क्या ये  2000 करोड़ कमाने वाली दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या फिर नहीं। अभी मूवी के सामने पुष्पा 2 द रुल और बाहुबली 2 भी दीवार बनकर खड़े हैं।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22 कितना हुआ?

धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 22वें दिन 7.15 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये अब तक की सबसे कम कमाई है। वहीं, इसका भारत में कलेक्शन 1255.23 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही विदेशों में रणवीर सिंह की मूवी ने 410 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, धुरंधर द रिलेंज का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1665.23 करोड़ रुपए तक हो गया है।  सोमवार से फिल्म 1600 करोड़ से 1700 करोड़ के बीच में लटकी हुई है। जिसके कारण मेकर्स को टेंशन हो सकती है।  वीकेंड पर ये कमाई बढ़ सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ कैसे तोड़ेगी ये तीन बड़े रिकॉर्ड?

आदित्यधर बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर बन गए हैं, अगर ये कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि उनकी फिल्म ने 7 दिनों के अंदर ही 1000 करोड़ की कमाई की थी। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। यही वजह है कि,. लगातार कहा जा रहा था कि,  धुरंधर भारत की पहली वो फिल्म बनेगी जो कि, आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल को पछाड़ेगी। जिस तरह से इस स्पाई थ्रिलर मूवी का कलेक्शन गिरा हुआ है। उसे देखकर ये कहना मुश्किल है कि, ये बाहुबली 2, पुष्पा 2 द रुल और दंगल को कैसे पीछे छोड़ेगी?  वीकेंड पर मूवी की गिरती हुई कमाई बढ़ सकती है। आपको बता दें, धुरंधर के दोनों पार्ट अभी तक  3000 हजार करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुके हैं।  इनका बजट 600 करोड़ के आस-पास है।

 

Exit mobile version