---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 24: वीकेंड पर ‘धुरंधर 2’ की हालत में आया सुधार, लेकिन अभी भी नहीं तोड़ पायी ये 3 रिकॉर्ड

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 24: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ गया है. इससे पहले मूवी पर का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. लेकिन अब राहत मिली है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 12, 2026 11:24 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 24
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 24:  आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ गया है. पिछले हफ्ते फिल्म 10 करोड़ प्रतिदिन से 8 करोड़ प्रतिदिन पर पहुंच गई थी. जिसके कारण फैंस को लग रहा था कि, क्या आदित्यधर की ये मूवी 1800 सौ करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बाहुबली 2 और पुष्पा 2 द रुल का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएगी. वहीं, इसके बाद आमिर खान की 2000 हजार करोड़ कमाने वाली दंगल भी चुनौती बनकर खड़ी है. रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर सबसे तेजी से 1000 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली फिल्म हैं. इसने साउथ से लेकर बॉलीवुड को हिला दिया है.  मूवी ने रिलीज के 24वें दिन पहुंच अच्छी कमाई की है.

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 24 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने रिलीज के 24वें दिन  बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया है। फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले लगभग 92.9% तक बड़ी है. धुरंधर 2: द रिवेंज ने 24वें दिन 8244 शो से 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब भारत में इसकी टोटल कमाई 1,279.80 करोड़ हो गई है. वहीं, विदेशों में 3.50 करोड़ रुपए कमाए हैं. जिसके बाद अब ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 411.50 करोड़ हो गया है. रणवीर सिंह की इस मूवी का टोटल अभी तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1691.30 करोड़ हो गया है. बहुत जल्द ये 1700 करोड़ पर पहुंच जाएगी. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं.

आदित्यधर की ‘धुरंधर 2’ के सामने खड़ी 3 चुनौतियां

आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 को अभी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रुल को पछाड़ने के लिए 94.54 करोड़ का कलेक्शन करना पड़ेगा. इस साउथ फिल्म की टोटल कमाई 1785.84 करोड़ रुपए है. वहीं, प्रभास की बाहुबली को पछाड़ने के लिए 119.30 करोड़ का कलेक्शन करना होगा. क्योंकि इस मूवी का टोटल कलेक्शन 1810.60 करोड़ रुपए है. वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को अभी आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ने के लिए 379 करोड़ कमाने होंगे. इसका टोटल कलेक्शन 2070 करोड़ रुपए है. वीकेंड पर धुरंधर की कमाई में आयी बढ़ोतरी ने मेकर्स के चेहरे पर खुशी दी है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026