Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28: ‘पुष्पा 2’ के बाद ‘बाहुबली 2’ बनी आदित्य धर के लिए बड़ी चुनौती, बुधवार की कमाई से टूटा दिल!

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28: धुरंधर 2 ने 1700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। लेकिन अभी भी इस मूवी के सामने बाहुबली 2 और दंगल हैं। अगर आदित्य धर की ये मूवी इन रिकॉर्ड को तोड़ देती है तो भारत की सबसे बड़ी हिट बन जाएगी।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

Picture Credit: Google

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28:  बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। मूवी ने साउथ से लेकर मायानगरी तक तहलका मचाया हुआ है। आदित्य धर की इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। लेकिन इसके सामने अभी भी कुछ चुनौतियां हैं। ये अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2  द रुल’ का  रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है। लेकिन अब इसे प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ना होगा। वैसे ये स्पाई थ्रिलर फिल्म तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। लेकिन रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने बहुत ही कम कलेक्शन किया है। जिसके कारण मेकर्स का इस मूवी को भारत की सबसे बड़ी हिट  बनाने का सपना ब्रेक हो सकता है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने रिलीज के 28वें दिन सिर्फ 4.5 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10192 शोज से हुई है। वहीं, भारत में आदित्य धर की इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 1316.45 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, बुधवार को फिल्म ने विदेशों में 50 लाख रुपए कमाए थे। जिसके बाद धुरंधर द रिवेंद का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 416.75 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, इसका टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1733.20 करोड़ रुपए है।  लगभग 300 करोड़ की लागत से बनी किसी भी मूवी के लिए ये एक बड़ा फायदा है। इस मूवी के जरिए रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बन गए हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी कि ए हैं।

‘पुष्पा 2: द रूल’  के बाद ‘बाहुबली 2’ को कैसे पीछे छोड़ेगी ‘धुरंधर 2’?

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1871 करोड़ रुपए है। लेकिन इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपए है। इस आंकड़े का पीछा करते हुए रणवीर सिंह की ये फिल्म 1733.20 करोड़ तक पहुंच गई है। जिसे देखकर लग रहा है कि, बहुत जल्द पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटेगा। इसके बाद इस मूवी को प्रभास की बाहुबली 2 को पछाड़ना होगा। इसका टोटल कलेक्शन 1810 करोड़ रुपए है। वहीं, आदित्यधर और रणवीर सिंह के लिए सबसे बड़ी चुनौती अभी भी आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल है। इन सभी को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को और भी ज्यादा कमाना होगा।

 

Exit mobile version