Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29: आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना आदित्य धर के लिए बना टेढ़ी खीर,  कमाई का बुरा हाल

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29:  बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के लिए नई चुनौती खड़ी हो गयी है। मूवी का रिलीज के 29वें दिन कलेक्शन गिर गया है।

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29

Picture Credit: Google

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस  पर बहुत अच्छी कमाई की है। दोनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3000 से ज्यादा है।  बेहरहाल सिनेमाघरों में ‘धुरंधर द रिवेंज’ जमकर चल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 29 दिनों के अंदर ही  1700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। रणवीर सिंह की ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं तो कई तोड़ भी हैं। लेकिन अभी भी मूवी के सामने आमिर खान की ‘दंगल’ पहाड़ बनकर खड़ी है।  धुंरधर 2 का कलेक्शन काफी स्लो हो गया है। जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि, क्या ये अब 2000 हजार करोड़ कमाने वाली आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।

Dhurandhar The Revenge Box office Collection Day 29 कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 29वें दिन में  3.40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये 8654 शोज से कमाई हुई है। वहीं , आदित्य धर की इस फिल्म ने भारत में 1320.49 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, विदेश में बृहस्पतिवार को 50 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही धुरंधर का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 414.25 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1737.74 करोड़ रुपए हो गया है।  रणवीर सिंह की इस फिल्म का बजट 300 करोड़ के आस-पास है।  धुरंधर 2 के 29वें दिन की कमाई सबसे कम है। अगर ये इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल को पीछे छोड़ना फिल्म के लिए सच में मुश्किल हो जाएगा।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर 2’  ने कौन बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा है?

आदित्यध की मूवी धुरंधर 2 ने भारतयी फिल्म जगत के कई बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा है। ये हिन्दी की सबसे बड़ी ओपनर मूवी है। इसने 102.55 करोड़ पहले दिन कमाए थे। 1000 हजार का आंकड़ा तेजी से पार करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने ‘पठान’ और ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ा था। इसने साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

 

Exit mobile version