---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37: प्रभास के साम्राज्य पर रणवीर सिंह की नजर, कमाई गिरी फिर भी कैसे ‘धुरंधर 2’ से ‘बाहुबली 2’ को खतरा?

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरता जा रहा है। रिलीज के 37वें दिन मूवी की कमाई कम हुई है। लेकिन फिर भी फैंस को उम्मीद है कि, शायद ये प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सके।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 12:16 अपराह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37:  आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए छठा हफ्ता चल रहा है। ऐसा बहुत कम होता है जब कोई फिल्म इतने दिनों तक सिनेमाघरों में टिके। वैसे से इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़ भी हैं। ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिट बन चुकी है। लेकिन इसके सामने अभी दो फिल्में चुनौती बनकर खड़ी हैं। एक तरफ साउथ सुपरस्टार प्रभास की बाहुबली 2 है। वहीं, दूसरी तरफ  2000 हजार करोड़ कमाने वाली भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दंगल’ है। बेहरहाल अभी इन दोनों को  पछाड़ने के लिए मूवी को काफी कमाई की जरुरत है। लेकिन बीते दिन के आंकड़े और टोटल कलेक्शन देखकर फैंस को लग रहा है कि, शायद अब ये बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दे।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 37 कितना है?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 37वें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की है। ये 2669 शोज से हुई है। भारत में धुरंधर 2 ने 1345.66 करोड़ रुपए टोटल कमा लिए हैं। वहीं, इसका टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 423 करोड़ रुपए है। ये अपने आप में किसी भारतीय फिल्म के लिए ऐतिहासिक आंकड़ है। आदित्यधर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1786.66 करोड़ रुपए हो चुका है। इस वीकेंड ये अच्छी कमाई कर सकती है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धुरंधर 2’ क्या तोड़ पाएगी प्रभास की ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?

धुरंधर 2 ने शुक्रवार को टोटल कमाई 1786.66 करोड़ रुपए कर ली है। लेकिन प्रभास की बाहुबली 2 की टोटल कमाई1810 करोड़ रुपए है। इस साउथ मूवी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धुरंधर 2 को 30 करोड़ के आस-पास कमाने होंगे। जिस रफ्तार से आदित्य धर की ये स्पाई मूवी चल रही है। उसे देखकर लग रहा है कि, शायद ये इसे पीछे छोड़ दे। इसके बाद रणवीर सिंह की मूवी को आमिर खान की 2000 हजार करोड़ कमाने वाली ‘दंगल’ को पीछे छोड़ना होगा। फिलहाल मूवी की कमाई के सामने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ चुनौती बनकर खड़ी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Rakhi Sawant

जुलाई 24, 2026

Chennai Love Story Movie Review

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 7

जुलाई 24, 2026