---Advertisement---

Dhurandhar Trailer से पहले रणवीर सिंह के लिए ‘द एपेक्स प्रिडेटर’ बने अक्षय खन्ना ने लगाई आग, 3 घंटे से ज्यादा सिनेमाघरों में बैठने के लिए बांध लें कमर

Dhurandhar Trailer: धुरंधर ट्रेलर से पहले रणवीर सिंह ने लोगों को अक्षय खन्ना की झलक दिखा दी है और इसके साथ ही वह चर्चा में आ गए हैं। आइए देखते हैं आखिर कितनी बड़ी होने वाली है फिल्म और क्यों चर्चा में है ट्रेलर रिलीज से पहले।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2025 3:27 अपराह्न

Dhurandhar Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Trailer: रेड फोर्ट ब्लास्ट की वजह से धुरंधर ट्रेलर को जारी नहीं किया गया था लेकिन इस सबके बीच एक बार फिर अक्षय खन्ना के लुक को रिविल करते हुए रणवीर सिंह ने धुरंधर ट्रेलर की रिलीज तारीख बता दी है। यह निश्चित तौर पर फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है क्योंकि धुरंधर बनकर तबाही मचाने के लिए स्टार कास्ट का काफिला सामने आने वाला है जो निश्चित तौर पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो सकती है। वहीं धुरंधर से फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है आईए देखते हैं।

Dhurandhar Trailer से पहले दिखा अक्षय खन्ना का बेखौफ अंदाज

धुरंधर ट्रेलर से पहले रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना के लुक को शेयर करते हुए लिखा, “द एपेक्स प्रिडेटर।” वहीं धुरंधर ट्रेलर कल दोपहर 12:12 रिलीज होगा जो सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। जहां तक बात करें अक्षय खन्ना के इस लुक की तो खून की बूंदे उनके कपड़े और चेहरे पर दिखाई दे रहा है। उनके एक्सप्रेशन और आंखों में इस तरह का इंटेंस देख यूजर्स कायल हो गए हैं।

धुरंधर में इन स्टार्स का होगा रणवीर सिंह से सामना

जहां तक बात करें धुरंधर ट्रेलर की तो इससे पहले रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल की फोटो को शेयर कर उन्हें एंजल ऑफ डेथ बताया था। इसके अलावा आर माधवन को कर्म का सारथी बताते दिखे थे। संजय दत्त को जिन्न बताया था तो वहीं अब अक्षय खन्ना को द अपेक्स प्रिडेटर बताया है। जाहिर तौर पर धुरंधर ट्रेलर काफी ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। यह 12 नवंबर को रिलीज नहीं हुई क्योंकि लाल किला ब्लास्ट की वजह से यह फैसला लेना पड़ा था।

कितनी बड़ी होने वाली है रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 3 घंटे 5 मिनट की यह फिल्म बताई जा रही है तो ऐसे में निश्चित तौर पर यह बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो सकती है। आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर को लेकर लोगों में अलग ही जोश देखने जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Kunal Kamra

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026