---Advertisement---

Dhurandhar देख क्यों रवीना टंडन ने तुरंत घुमाया यामी गौतम को कॉल, जबरा फैन रणवीर सिंह को लेकर क्या बोली

Dhurandhar: रवीना टंडन रणवीर सिंह की धुरंधर को देखने के बाद कुछ ऐसा कहा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं यामी गौतम को कॉल करने के पीछे की वजह और आदित्य धर के बारे में एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 11:38 पूर्वाह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को लेकर किस कदर क्रेज है यह कहने की जरूरत नहीं है। वहीं जाहिर तौर पर इस लिस्ट में कई ऐसे एक्टर्स के भी नाम है जिन्होंने सामने आकर धुरंधर की तारीफ की है। ऐसे मे रवीना टंडन रणवीर सिंह की फिल्म देखने के बाद क्यों यामी गौतम को कॉल किया। इस बारे में खुद वह बताते हुए नजर आए। इसके साथ ही जबरदस्त फैन रणवीर सिंह को लेकर भी वह बात करती हुई दिखी। आइए जानते हैं 1300 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म को लेकर आखिर क्यों जुनूनी दिखी रवीना टंडन और धुरंधर की तारीफ करती नजर आई।

Dhurandhar को लेकर क्यों यामी गौतम को रवीना टंडन ने लगाया कॉल

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर रवीना टंडन ने कहा कि “मैंने धुरंधर देखा और देखते ही यामी गौतम को कॉल कर कहा मुझे माफ कर देना मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन हूं। आपको मेरा अटेंशन उनके साथ शेयर करना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से उसके लायक है। आदित्य धर ने वह किया जो मिसिंग था। उन्होंने पूरी तरह से वापस ला दिया। पुष्पा, KGF, धुरंधर जैसी फिल्में देखने के बाद ऑडियंस को असली में खुशी मिली है। हीरो हीरो की तरह लग रहा है। यह आपके देश, उसकी प्रॉब्लम्स और उनसे डील करने में वापस आ रहा है।”

रणवीर सिंह की तारीफ में क्या बोल पड़ी धुरंधर फैन

इस दौरान रवीना टंडन ने कहा कि रणवीर सिंह उनके बहुत बड़े फैन में से एक हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक रणवीर सिंह जब 10 साल के थे जब वह मुझे एक सेंसुअस गाना करते हुए देखने आए थे। मुझे वह धुरंधर में बहुत पसंद आए। आदित्य जीनियस हैं। वह माइंड ब्लोइंग शब्द से भी आगे हैं। संजय दत्त और अक्षय खन्ना बहुत शानदार थे। सारा बहुत जबरदस्त थीं। राकेश बेदी सर और गौरव गेरा शानदार थे।

धुरंधर 2 कब आ रही करने धमाका

जहां तक बात करें धुरंधर की तो 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए। फिल्म 1300 करोड क्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है तो वही इसका दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026