---Advertisement---

’47 दिन लग गए सर…’ नीट एग्जाम लीक पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को क्या Dia Mirza ने बताया फिजूल, इस तरह किया तंज

Dia Mirza: पीएम मोदी की तरफ से स्टूडेंट प्रदर्शन के बीच एक वीडियो मैसेज जारी किया गया जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सवाल उठाती हुई नजर आई है। 47 दिन की चुप्पी को लेकर उन्होंने ऐसा क्या कहा जो चर्चा का विषय बच गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 5:15 अपराह्न

Dia Mirza
Follow Us
---Advertisement---

Dia Mirza: नीट परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो के जरिए देश के लोगों को जन संदेश दिया। क्या इस वीडियो मैसेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने तंज किया है। आखिर उन्होंने पोस्ट में 47 दिन की चुप्पी को लेकर ऐसा क्या कहा जो पीएम मोदी पर वार बताया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इशारों में पीएम मोदी के वीडियो मैसेज को लेकर कहा कि उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जो लाखों टूटे हुए दिल के जख्म को भर सके।

Dia Mirza ने इस तरह किया तंज

दरअसल दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया है, जिन बच्चों की मृत्यु हो गई है, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य, सोनम जी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा गया। यह कितना मुश्किल हो सकता है, सर? आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए। और अब जब आपने कहा है, तो आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ भी नहीं जो लाखों टूटे हुए दिलों को ठीक कर सके।”

पीएम मोदी ने पेपर लीक पर कहीं थी ये बात

वहीं पीएम मोदी के जन्म संदेश में कहा गया कि “मुझे पता है कि पेपर लीक कोई छोटी बात नहीं है। इससे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को बहुत दुख हुआ है।हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी यह पक्का करना था कि स्टूडेंट्स का एक एकेडमिक साल बर्बाद न हो। इसलिए जल्द से जल्द एग्ज़ाम कराना ज़रूरी था। सरकार ने कम से कम समय में लगभग 22 लाख स्टूडेंट्स के एग्ज़ाम पूरे करने के लिए काम किया।”

स्टूडेंट्स को मिर्जा का मिला था ऐसे सपोर्ट

बता दे कि पीएम मोदी के वीडियो मैसेज से पहले भी दिया मिर्जा ने स्टूडेंट्स को अपना सपोर्ट दिखाया था और कहा था “मैं इस देश के छात्रों के साथ खड़ा हूं। मैं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करता हूँ। मैं शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुधारों की मांग का समर्थन करता हूं। मैं सोनम वांगचुक, नेहा, अमीन और मनीष के साथ खड़ा हूं।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026