---Advertisement---

‘क्यों ना पूछें सवाल…’ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए आगे आए Shahid Kapoor लेकिन हुए ट्रोल, देखें क्या बोल रहे यूजर्स

Shahid Kapoor: कॉकटेल 2 एक्टर ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना सपोर्ट दिखाया और पोस्ट किया लेकिन इसे देखने के बाद क्यों उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2026 10:52 पूर्वाह्न

Shahid Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद अब यह उग्र होता नजर आ रहा है। देश के अलग अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस सबके बीच बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन सलमान खान ने स्टूडेंट को प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी तो वहीं इस सब के बीच अब कॉकटेल 2 एक्टर शाहिद कपूर ने पोस्ट के साथ अपना सपोर्ट दिखाया है। इस सब के बीच क्यों उन्हें ट्रोल होना पड़ा और क्या है पूरी डिटेल्स जिसकी वजह एक्टर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं आखिर पोस्ट में उन्होंने क्या कहा जिस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

Shahid Kapoor ने स्टूडेंट्स को क्यों बताया देश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें कहा, “अगर जिस युवा पीढ़ी के लिए यह शिक्षा प्रणाली बनाई गई है, वही इस पर विश्वास करना बंद कर दे तो क्या होगा? जिनके लिए बना है उनका तो पहला हक बनता है। एग्जाम में सवालों का जवाब देते हैं। आज सवाल पूछ रहे हैं। क्यों ना पूछें ? जैसे हर साल वो जवाब लिखते हैं अपने फ्यूचर के लिए, आज अपने ही फ्यूचर पे उनका यह सवाल है। उन्हें हक है, देश के युवा ही देश हैं। और वे विश्वास करने के पात्र हैं।”

शाहिद कपूर का पोस्ट देख क्या बोल रहे भड़के यूजर्स

भले ही कॉकटेल 2 एक्टर शाहिद कपूर ने अपना सपोर्ट उन स्टूडेंट्स को दिखाया जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इस पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा लेट लतीफ तो एक ने लिखा जागो मोहन प्यारे। एक यूजर ने कहा अब कोई फायदा नहीं है जब सपोर्ट करना चाहिए था तब कहां थे। एक यूजर ने लिखा बहुत जल्दी आ गए जब इसकी जरूरत नहीं है। एक ने लिखा एक-एक करके सब बॉलीवुड स्टार जाग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान का पोस्ट देखते ही इनको हिम्मत मिली है।” बाकी लोग भी एक्टर को लेट सपोर्ट करने के लिए ट्रोल करते नजर आए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर नजर आए थे जिसे फैंस के द्वारा ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली है।

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026