---Advertisement---

‘जनरेटर पर भी कर सकते हैं भांगड़ा…’ Diljit Dosanjh बने जिमी फैलन के डांस गुरु, भारतीय फैंस का सीना हुआ गर्व से चौड़ा

Diljit Dosanjh: जिमी फैलन को नचाते हुए पंजाबी सिंगर ने कुछ इस कदर कमाल किया कि सोशल मीडिया पर उनका द टुनाइट शो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2026 1:21 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर की बात करें तो निश्चित तौर पर भारत ही नहीं दुनियाभर के फैंस किस कदर चाहते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सब के बीच इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने इवेंट से वह लोगों को इंप्रेस करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप चर्चा में है जहां दिलजीत दोसांझ जमी बिल को डांस क्लास देते हुए नजर आते हैं। पंजाबी सिंगर कहते हैं कि आप भांगड़ा को किसी भी बीट पर कर सकते हैं। आने वाले द टूनाइट शो के वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दिलजीत दोसांझ के लिए क्रेज़ी नजर आ रहे हैं।

जिमी फैलन को भांगड़ा सिखाते हुए क्या बोले Diljit Dosanjh

जिमी फैलन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा दिलजीत दोसांझ औरा वापस ले आए। वहीं वीडियो की शुरुआत में दिलजीत दोसांझ जिमी फैलन को डांस मूव सिखाते हुए नजर आते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि कौन से बीट पर करना है तब दिलजीत कहते हैं भांगड़ा किसी भी बीट पर किया जा सकता है आप जनरेटर पर भी कर सकते हैं। इसके बाद दिलजीत और जिमी फैलन एक साथ भांगड़ा करते हुए नजर आते हैं।

दिलजीत दोसांझ को लेकर लोगों ने दिखाया इस तरह क्रेज

वीडियो को x प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। एक यूजर ने कहा पंजाबियों का दिल बाग बाग हो गया तो एक ने कहा दिलजीत का औरा वाकई कल्पना से बड़े हैं भांगड़ा दिल को छू गया तो एक ने लिखा भारत का जबरदस्त सुपरस्टार तो एक यूजर ने कहा पंजाबी आ गया ओए शाहरुख ने कहा था कि वह अंतिम सुपरस्टार है लेकिन अब दिलजीत ने उनसे भी रिप्लेस कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा दिलजीत का वाकई कोई जवाब नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में सनी देओल की बॉर्डर 2 में देखा गया था तो इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘मैं वापस आऊंगा’ है जो इम्तियाज अली का रोमांटिक ड्रामा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026