---Advertisement---

40 करोड़ बजट में बनी ‘सतलुज’ से Diljit Dosanjh ने कमाए सिर्फ 1 रुपये, आखिर क्यों डायरेक्टर ने किया था कास्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Diljit Dosanjh: लगभग 37 से 40 करोड़ के बजट में तैयार की गई है सतलुज लेकिन इस पर कंट्रोवर्सी की वजह से लोग इसे देख नहीं पा रहे हैं। क्या आपको पता है कि इसके लिए एक्टर ने सिर्फ एक रुपए की फीस ली थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित पंजाब 95 के नाम से रिलीज होने वाली फिल्म सतलुज को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है। जहां सीबीएफसी और डायरेक्टर के बीच ओरिजिनल फिल्म को लेकर तनातनी है। सिर्फ 48 घंटे के लिए zee5 प्लेटफार्म पर यह रिलीज हुई लेकिन फिर इसे हटा दिया गया। वहीं इस सब के बीच हनी त्रेहान यानी सतलुज के डायरेक्टर ने दिलजीत दोसांझ को लेकर कुछ ऐसा कहा जो निश्चित तौर पर हैरान कर सकता है। क्या आपको पता है कि लगभग 37 से 40 करोड़ के बजट में तैयार की गई फिल्म से दिलजीत दोसांझ को सिर्फ एक रुपए का फायदा हुआ है।

क्यों सिर्फ Diljit Dosanjh की 1 रुपये की कमाई

हनी त्रेहान ने हाल ही में इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। त्रेहान ने बताया कि जब स्क्रिप्ट दिलजीत दोसांझ को मिला तब वह कुर्सी से उठे और इसे माथे से लगाते हुए कहा वाहेगुरु मैं ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा जैसे किसी का रोल करने के लिए कैसे पैसे ले सकता हूं। यह वाकई शर्मनाक होगा। जब डायरेक्टर की तरफ से जोर दिया गया तब दिलजीत दोसांझ ने सिर्फ 1 रुपये कॉन्ट्रैक्ट के फॉर्मेलिटी को पूरी करने के लिए लिया था।

क्यों सतलुज में दिलजीत दोसांझ हुए कास्ट

वहीं डायरेक्टर ने इस बारे में भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने दिलजीत दोसांझ को इसमें कास्ट क्यों किया था। उनका कहना है कि वह एक ऐसा सिख एक्टर थे जो खालरा की जिंदगी और पंजाब के सामाजिक माहौल को सही तरीके से पर्दे पर दिखा सके। उन्होंने किसी मेनस्ट्रीम एक्टर्स को इस फिल्म में इसलिए नहीं लिया क्योंकि फिर लोगों का ध्यान कहानी पर नहीं जाता।

 

बता दे कि दिलजीत दोसांझ की सतलुज को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है जहां सीबीएसई ने इसे हरी झंडी नहीं दी तब मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर जारी किया लेकिन 48 घंटे के भीतर इसे हटा दिया गया लेकिन देश और दुनिया में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026