---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: निरहुआ के प्यार में दीवानी नजर आई आम्रपाली, बोलीं- ‘ना जाने का हो गईल बाटे आज’

Bhojpuri Hot Video: आम्रपाली और निरहुआ का गाना 'ना जाने का हो गईल बाटे आज' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसमें उनका देसी अंदाज देखने लायक है। इस वीडियो में आम्रपाली काफी अलग नजर आ रही है। वहीं निरहुआ भी लोगों को मदहोश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस गाने को देखने के बाद इतना तय है कि निरहुआ और आम्रपाली फैंस को लुभाने की भरसक कोशिश करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2023 6:21 अपराह्न

Nirahua and amrapali dubey
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आम्रपाली दुबे संग उनकी जोड़ी हर बार लाइमलाइट में होती है। इस जोड़ी का खुमार फैंस के बीच इस कदर है कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। एक समय में दोनों के बीच अफेयर्स की खबरें खूब लाइमलाइट में रही है लेकिन ये हमेशा एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं। इस सब के बीच आम्रपाली और निरहुआ का गाना ‘ना जाने का हो गईल बाटे आज’ सुर्खियों में है। आइए देखते हैं यह वीडियो

देसी अंदाज से दिल जीत गए निरहुआ-आम्रपाली

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गांव की हरियाली के बीच निरहुआ और आम्रपाली इश्क में डूबे दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह चुपचाप इश्क सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। इसमें आम्रपाली की अदाएं लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। देसी अवतार में आम्रपाली का यह लुक देख फैंस हैरान रह गए और कहने में दो राय नहीं है कि अब भोजपुरी एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन वाकई अलग है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में है।

यहां देखें Video:-

अब तक गाने को देख चुके हैं इतने लोग

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म का यह गाना ‘ना जाने का हो गईल बाटे आज’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। गाने को रिलीज हुए लगभग 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन इसका खुमार आज भी फैंस के बीच है। यही वजह है कि वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। BIPL यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 56 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आम्रपाली और निरहुआ का अंदाज वाकई काबिले तारीफ है और यही वजह है कि वह हर बार दिल जीत लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026