---Advertisement---

Dipika Kakar पर लग चुके हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप, तलाक ही नहीं इस्लाम कबूलने पर भी हुआ था विवाद

Dipika Kakar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कई शोज में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। यह बात सच है कि एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ में काफी पसंद की गई है लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह हमेशा विवादों से भरी रही है। दीपिका कक्कड़ पर ना सिर्फ तलाक बल्कि एक्स्ट्रा मैरिटल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Dipika Kakar
Follow Us
---Advertisement---

Dipika Kakar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कई शोज में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। यह बात सच है कि एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ में काफी पसंद की गई है लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह हमेशा विवादों से भरी रही है। दीपिका कक्कड़ पर ना सिर्फ तलाक बल्कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के भी आरोप लग चुके हैं । इतना ही नहीं इस्लाम धर्म कबूलने की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना भी पड़ा था। ऐसे में हाल ही में मां बनी दीपिका को कई बार विवादों का सामना करना पड़ा लेकिन इस सबसे परे आज एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं और दूसरी शादी शोएब इब्राहिम के साथ कर काफी खुश हैं। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दीपिका से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सी।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगे थे आरोप

दीपिका कक्कड़ को लेकर उनके पहले पति रौनक मेहता ने आरोप लगाया था की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उन दोनों के बीच दूरियां आई है। पेशे से रौनक एक पायलट थे और दोनों की शादी चल नहीं पाई और उनका तलाक हो गया। वहीं बाद में रौनक ने कहा था कि उनकी शादी टूटने की वजह से शोएब इब्राहिम थे। 2011 में शोएब और दीपिका की मुलाकात हुई थी और 2012 में दीपिका की रौनक के साथ शादी टूट गई।

इस्लाम कबूलने की वजह से हुई थी ट्रोल

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ससुराल सिमर के सेट पर हुआ था। इस शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया। कपल कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली थी लेकिन इस शादी की वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। शोएब से निकाह करने के लिए उन्हें इस्लाम धर्म कबूलना पड़ा था जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

पेशे से एयर होस्टेस रह चुकी हैं दीपिका

शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले दीपिका कक्कड़ पेशे से एयर होस्टेस थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात रौनक से हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे वहीं बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था। आपसी अनबन के बाद कपल एक दूसरे से अलग हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026