---Advertisement---

Dipika Kakar के Liver Tumor सर्जरी के बाद सेहत का क्या है हाल! पति Shoaib Ibrahim ने कहा कुछ ऐसा जो तोड़ सकता है लोगों का दिल

Dipika Kakar: लिवर ट्यूमर को लेकर दीपिका कक्कड़ की कैसी है तबीयत, सर्जरी के बाद शोएब इब्राहिम ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2025 5:14 अपराह्न

Dipika Kakar
Follow Us
---Advertisement---

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ के चाहने वाले उनके लिए फिलहाल दुआएं मांग रहे हैं क्योंकि बीते कुछ समय पहले उनके लिवर ट्यूमर होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद लोग उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच उनके पति शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनकी हेल्थ को लेकर हर अपडेट शेयर करते हैं। वहीं बीते दिन Liver Tumor सर्जरी को लेकर उन्होंने लोगों को खास जानकारी दी थी। हालांकि इस सब के बीच जब देर रात तक कोई अपडेट नहीं दिया गया तब Dipika Kakar फैंस परेशान हो गए थे और ऐसे में एक बार फिर उनके चाहने वालों के लिए Shoaib Ibrahim ने खास जानकारी दी है।

दीपिका कक्कड़ को लेकर शोएब इब्राहिम ने दी ये खास जानकारी

Dipika Kakar को लेकर Shoaib Ibrahim ने लिखा, “सभी को नमस्कार माफ करें कि मैं आपको कल रात अपडेट नहीं कर पाया। यह एक लंबी सर्जरी थी वह 14 घंटे तक ओटी में रही लेकिन सब ठीक रहा। डीपी फिलहाल आईसीयू में है उसे थोड़ा दर्द हो रहा है लेकिन वह स्थिर है। वह ठीक है। आप सभी का प्यार प्रार्थना और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया यह बहुत मायने रखता है। एक बार जब वह आईसीयू से बाहर आ जाएगी तो मैं आप सभी को अपडेट कर दूंगा। एक बार फिर से धन्यवाद उसके लिए प्रार्थना करते रहे।”

Dipika Kakar फैंस को लगा था झटका

दीपिका कक्कड़ को लेकर जब लिवर ट्यूमर का पता चला तब शोएब इब्राहिम में यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी और उन्होंने बताया कि कैसे पेट दर्द को इग्नोर करने के बाद अचानक ही डॉक्टर ने Liver Tumor होने की बात कही। इसके बाद से उनका ट्रीटमेंट लगातार जारी है। इस सबके बीच Dipika Kakar ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से अपनी दिल की बात कही। उन्होंने अपने लिए दुआएं मांगने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह मजबूती के साथ इस जंग से लड़ेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dipika Kakar

फ़रवरी 23, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 23, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 23, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 23, 2026

Assi Box Office Collection Day 3

फ़रवरी 23, 2026

BAFTA Awards 2026

फ़रवरी 23, 2026