---Advertisement---

Assi Box Office Collection Day 3: दमदार एक्टिंग और पावरफुल स्क्रिप्ट भी फेल, संडे को क्यों पस्त हुई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’?

Assi Box Office Collection Day 3: महिला यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दे को उठा रही 'अस्सी' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। रविवार को तापसी पन्नू की फिल्म फेल होती।  कमाई के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 23, 2026 11:55 पूर्वाह्न

Assi Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Assi Box Office Collection Day 3:  महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी अस्सी फिल्म रविवार को फेल होते हुए दिखी। तापसी पन्नी की दमदार एक्टिंग और  पावरफुल स्टोरी भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक नहीं ला सकी। फिल्म का तीन दिन में ही दम निकलता हुआ दिख रहा है।अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ‘अस्सी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े आ गए हैं।

Assi Box Office Collection Day 3 में आयी गिरावट के संभावित कारण

अस्सी मूवी का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। फिल्म ने ऑपनिंग डे पर एक करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं शनिवार को ये कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपए था।

Assi Box Office Collection Day 3
Picture Credit: Google

वहीं, रविवार को ये कमाई ज्यादा नहीं बढ़ सकी और 1.37 करोड़ पर ही सिमट गया। फिल्म का तीन दिन का टोटल कलेक्शन 3.97 करोड़ रुपए है। मूवी की कमाई स्लो रफ्तार से आगे बढ़ती हुई दिख रही है। इसका कारण कुछ लोग  सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और  शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ बॉलीवुड मूवी को मान रहे हैं। आपको  बता दें, फिल्म का प्रमोशन बहुत ही कम हुआ है। शायद इसीलिए ये दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब नहीं होती दिख रही। वहीं, फिल्म काफी गंभीर विषय पर बनी है। ये भी एक कारण धीमे कलेक्शन का माना जा रहा है। फिल्म के रिव्यू काफी अच्छे थे। वहीं, तापसी पन्नू की वकील की भूमिका और एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आयी लेकिन वो थिएटर तक नहीं पहुंच सके।

‘अस्सी’ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

अस्सी फिल्म एक टीचर के साथ हुए गैंग रेप की कहानी है। जिसको न्याय दिलाने के लिए तापसी पन्नू वकील बनकर आती हैं। कोर्ट रुम में किस तरह से गैंग रेप पीड़िता और उसके वकील को संघर्षों का सामना करना पड़ता है, फिल्म ये भी दिखाती है। इसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि, भारत में हर दिन 80 यौन उत्पीड़िन के मामले  सामने आते हैं।  यही वजह है कि, इसका नाम ही ‘अस्सी’ रखा गया है। मूवी में नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026

Ranveer Singh

मई 29, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7

मई 29, 2026

Karan Johar

मई 29, 2026

Imtiaz Ali

मई 28, 2026