---Advertisement---

Disha Patani: तलविंदर संग इश्क फरमा रही ‘ओ रोमियो’ एक्ट्रेस ‘आशिकों की कॉलोनी’ में लगा दी आग, शाहिद कपूर की बाहों में आई नजर

Disha Patani: तलविंदर सिंह संग रोमांस की अटकलें के बीच दिशा पटानी का शाहिद कपूर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके आने वाले सॉन्ग आशिकों की कॉलोनी से है। इसे देखकर फैंस की सांसे थम गई है। आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 26, 2026 3:18 अपराह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: ओ रोमियो से बहुत जल्द धमाका करने वाले शाहिद कपूर ने एक और गाने ‘आशिकों की कॉलोनी’ की झलक मात्र दिखा दी है। इसने यह बता दिया है कि दिशा पटानी के साथ वह तबाही मचाने वाले हैं जिसकी झलक मात्र में सनसनी मचा दी है। निश्चित तौर पर शाहिद के साथ दिशा की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहिद कपूर के साथ दिशा ट्रेंड करने लगी। वहीं तलविंदर के साथ उनका रिश्ता भी चर्चा में है।

दिशा पटानी क्या तलविंदर के साथ रिश्ते को किया सार्वजनिक

जहां एक तरफ दिशा पटानी तलविंदर के साथ लगातार स्पॉट हो रही है। वहीं इस सबके बीच उन्हें हाथों में हाथ थामे हुए देखा गया लेकिन अब उनका एक और वीडियो क्लिप चर्चा में है जो कथित तौर पर ओ रोमियो सॉन्ग आशिकों की कॉलोनी से है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का शाहिद कपूर के साथ कैमिस्ट्री देखने लायक है और दिशा पटानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। शाहिद की बाहों में दिशा पटानी को देखकर निश्चित तौर पर आपकी नजरे थम जाएगी जो आने वाले सॉन्ग आशिकों की कॉलोनी से है।

Disha Patani का शाहिद कपूर के साथ वीडियो देख लोगों का दिल हुआ बाग बाग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

दिशा पटानी की ‘आशिकों की कॉलोनी’ सॉन्ग की झलक दिखाते हुए यह बता दिया गया कि यह 27 जनवरी 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, “आशिकों की कॉलोनी में घर ले लिया।” वीडियो में दिशा पटानी अपने बेबाक अवतार में नजर आ रही है जहां लिखा हुआ है जूली की महफिल में स्वागत है आपका। शाहिद के साथ उनकी केमिस्ट्री और डांस को देखकर लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और इसे ओमजी बता रहे हैं।

साजिद नाडियावाला की विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है जिसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी नजर आने वाली है। वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी का नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026