---Advertisement---

O Romeo Trailer इवेंट से क्यों भागे नाना पाटेकर, बवाल के बीच अकेले ही देखें शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी की खतरनाक कहानी

O Romeo Trailer: शाहिद कपूर की ओ रोमियो ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है। वहीं इस सबके बीच नाना पाटेकर को लेकर भी बातें बनाई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बवाल की शुरुआत हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 21, 2026 2:53 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2026 3:37 अपराह्न

O Romeo Trailer
Follow Us
---Advertisement---

O Romeo Trailer: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ओ रोमियो में खतरनाक प्रेम कहानी लेकर आने वाले हैं जो वाकई आपके रूह को हिला सकता है। हालांकि इस सबके बीच नाना पाटेकर चर्चा में आ गए हैं और कहा जा रहा है कि ओ रोमियो ट्रेलर लॉन्च से पहले ही वह इवेंट को छोड़कर चले गए। बवाल के बीच ओ रोमियो ट्रेलर को देखकर यूजर्स शॉक्ड है क्योंकि एक बार फिर शाहिद कपूर खूनी प्रेम कहानी को जीने के लिए तैयार है जिसका वीडियो खतरनाक है। नाना पाटेकर भी चर्चा में आ गए हैं जिसने सनसनी मचा दी है।

O Romeo Trailer में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी देख हिल जाएंगे आप

ओ रोमियो ट्रेलर की बात करें तो इसे शेयर करते हुए लिखा गया, “उस्तरा से पंगा नहीं लेने का शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।” वहीं ट्रेलर में देखा जा सकता है कि किस तरह से शाहिद कपूर और तृप्ति धीमरी की प्रेम कहानी को दिखाई जाती है। जहां नफरत प्यार जुनून इश्क सब एक साथ देखा जाता है लेकिन कहानी में काफी ट्विस्ट और टर्न दिखाए गए हैं। डायलॉग से लेकर स्टार कास्ट की एक्टिंग तक सराहनीय नजर आ रही है और इसने लोगों के होश उड़ा दिए। साजिद नाडियाडवाला की विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

क्यों ओ रोमियो ट्रेलर लॉन्च पर नहीं दिखे नाना पाटेकर

वहीं इस सबके बीच नाना पाटेकर जो शाहिद कपूर के साथ ओ रोमियो ट्रेलर में धमाका करते हुए दिखे। कहा जा रहा है कि वह इवेंट शुरू होने से पहले ही वहां से चले गए इसके पीछे की वजह भी सामने आ रही है। जहां रिपोर्ट की माने तो नाना पाटेकर 12 बजे ट्रेलर इवेंट पर चले आए थे लेकिन शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी 1:30 बजे के आसपास पोस्टर लॉन्च के बाद पहुंचे। 1 घंटे इंतजार करने के बाद नाना पाटेकर करीब 1 बजे वहां से रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर ओ रोमियो ट्रेलर के साथ-साथ नाना पाटेकर भी ट्रेंड में आ गए हैं और यह एक नए बवाल की शुरुआत मानी जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026