---Advertisement---

Shahid Kapoor: बॉलीवुड के सुपर स्टार होने के बाद भी बीवी से फिल्मों की बात क्यों नहीं करते शाहिद कपूर? करियर- किरदार पर हैरतअंगेज खुलासा

Shahid Kapoor: बॉलीवुड सुपर स्टार शाहिद कपूर ने हालहि में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अरनी जिंदगी के कुछ ऐसे पलों को साझा किया है। जो कि, फैंस को काफी हैरान कर रहा है। इसी में से एक है उनके करियर और किदरदार को लेकर किया गया खुलासा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2025 12:02 अपराह्न

Shahid Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर साल 2026 में ‘ओ’ रोमियो’ सहित बैक टू बैक 4 फिल्मों में नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि, मीडिया की उन पर खास नजरे टिकी हुई हैं। शाहिद कपूर ने हालहि में Punjab First Voice को एक पॉडकास्ट दिया है। जिसमें वो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तों पर खुलकर बोलते नजर आए हैं। उन्होंने अपने करियर और एक्टिंग को लेकर भी खुलासा किया है। इस इंटरव्यू में वैसे तो उन्होंने कई सारी बातें की हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर हो रही है। उन्होंने अपनी बीवी के लिए कहा है कि, वो बॉलीवुड में काम करते हैं लेकिन कोई फिल्म से जुड़ी हुई कोई भी बात उनसे नहीं करते हैं।

Shahid Kapoor ने बीवी और फैमिली को लेकर किया खुलासा

शाहिद कपूर ने इंटरव्यू में बताया है कि, वो घर पर बीवी और बच्चों के साथ बिल्कुल अलग तरीके से रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी बीवी मीरा राजपूत और मैं अपने काम से जुड़ी हुई कोई भी बात घर पर नहीं करते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Punjab First Voice

उन्होंने बताया कि, वो फिल्मों से जुड़ी हुई कोई भी बात बीवी से नहीं करते हैं। एक्टर को लगता है कि, घर का समय सिर्फ घर का होना चाहिए इसमें, प्रोफेशन की कोई भी बात नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बॉलीवुड सुपर स्टार ने बताया कि, वो अपने किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश करते हैं। वो चाहते हैं कि, अगर आज से 20 साल बाद भी कोई उनकी फिल्म को देखे तो एक्टिंग की तारीफ करे। इसीलिए वो अपने किरदार में घुस जाते हैं। एक्टर ने बताया है कि, उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। पंकज कपूर के बेटे होने का फायदा उन्हें प्रोफेशनली नहीं मिला है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग 4 फिल्में

आपको बता दें, साल 2026 शाहिद कपूर के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। उनकी 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले 13 फरवरी को ‘ओ’ रोमियो’ रिलीज होगी। इसके साथ ही वो ‘अर्जुन उस्तरा’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘बुल’ जैसी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि, कबीर सिंह जैसी फिल्म में जानदार एक्टिंग करने वाले शाहिद कपूर इस बार फिर कुछ नया लेकर उनके लिए आ रहे हैं। यही वजह है कि, शाहिद कपूर के द्वारा इंटरव्यू में जो कुछ भी बोला जा रहा है। उसकी इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

जून 6, 2026

Jahnvi Kapoor

जून 6, 2026

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026