---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: क्या खत्म हो गया धनुष का जादू? चौथे दिन कृति सेनन की दर्दभरी स्टोरी ने क्यों तोड़ा दम?

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4:धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क ने दम तोड़ दिया है। सोमवार को मूवी ने उम्मीद से कम कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2025 11:19 पूर्वाह्न

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के कलेक्शन में गिरावट आ गई है। हालंकि फिल्म ने चौथे दिन हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है और तेजी से 100 करोड़ के करीब जा रही है। इस फिल्म को साल की सबसे ज्यादा दर्दभरी लव स्टोरी अगर कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इसमें धनुष एक आशिक के साथ तेजस फाइटर प्लेट उड़ाने वाले पायलट बने हैं। मूवी के कई हिस्से दिल को छूने वाले हैं। लेकिन अचानक से इसकी कमाई में आयी गिरावट मेकर्स की टेंशन बढ़ा सकती है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4 में आयी गिरावट

‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 85 करोड़ के आस-पास है। एक्ट्रेस कृति -सेनन और धनुष की इस लव स्टोरी ने चार दिनों के अंदर ही 60.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ऑपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने रविवार को 19 करोड़ की सबसे ज्यादा कमाई की थी। सोमवार को भी उम्मीद की जा रही थी कि, फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.25 करोड़ पर ही आकर अटक गया। जो कि, कहीं ना कहीं मेकर्स के लिए टेंशन का कारण है। रिलीज के चौथे दिन आयी इस गिरावट को कुछ लोग हद से ज्यादा हाइप मान रहे हैं। फिलहाल अभी आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। क्योंकि मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी चर्चा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

तेरे इश्क में’ की स्टोरी क्या है?

‘तेरे इश्क में’ की कहानी मुक्ति और शकंर की है। इसमें एक तरफा इश्क और आशिक का पागलपन दिखाया गया है। धनुष और कृति सनेन ने अपने करियर की सबसे बेस्ट एक्टिंग की है, अगर ये कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। फिल्म अटैचमेंट के सबसे बड़े साइड इफेक्ट को दिखाती है। मूवी का क्लाइमेंस ऑडियंस के दिल को छूने वाला है। कॉलेज से शुरु हुई लव स्टोरी का अंत कैसे एयरबेस और जंग में होता है, ये फिल्म का कुछ लोगों को सबसे बड़ा प्लस पॉइंट लग रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3

अप्रैल 20, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 32

अप्रैल 20, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 20, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026