---Advertisement---

Sunjay Kapur: 2023 से प्रिया सचदेव संग थी तनातनी, 60 करोड़ कमाने वाले करिश्मा कपूर के पति के बैंक में थे सिर्फ इतने रुपये, मां रानी ने किए सनसनीखेज खुलासे

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट में ऐसे ऐसे बयान दिए गए जिसने लोगों का दिमाग हिला दिया है। शादी में तनातनी से लेकर संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Sunjay Kapur
Follow Us
---Advertisement---

Sunjay Kapur: 12 जून 2025 को संजय कपूर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और दिग्गज बिजनेसमैन के निधन से लोगों को तगड़ा झटका लगा। पोलो खेलते समय अचानक उनकी मौत ने कई सवाल उठाए लेकिन यह सब के बीच सबसे ज्यादा सवाल उनकी पत्नी प्रिया सचदेव पर लगाए जा रहे हैं। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि संजय कपूर की मां रानी भी है। हाल ही में कोर्ट के सामने रानी के वकील ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। उनके बैंक अकाउंट से लेकर संजय कपूर के पर्सनल लाइफ तक को लेकर कई जानकारी दी गई है।

Sunjay Kapur की सैलरी और बैंक बैलेंस को लेकर उठा पर्दा

रानी के वकील की तरफ से कहा गया है कि बहुत ज्यादा चीजें छुपाई गई है। दिल्ली के राजोकरी इलाके में फार्म हाउस मेरे पति ने बनवाया था जिसमें 50 से ज्यादा आर्ट वर्क है। संजय कपूर के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था, ना ही कोई रेंटल इनकम थी। म्युचुअल फंड में भी कोई इंवेस्टमेंट नहीं था जबकि उनकी सैलरी 60 करोड़ थी और बैंक बैलेंस 1 करोड़ से थोड़ा ज्यादा था। वकील ने यह भी कहा कि सिर्फ मेरे मुवकील की ही नहीं बल्कि प्रिया कपूर की भी 2 साल की डिटेल्स मांग सकती है।

प्रिया सचदेव के साथ संजय कपूर के शादीशुदा रिश्ते पर सवाल

संजय कपूर की मां के वकील ने यह भी कहा कि 2023 से संजय और प्रिया सचदेव के बीच तनातनी चल रही थी। शादी में क्लेश देखा जा रहा था और ऐसे में वकील ने विरोध किया जहां प्रिया ने यह दावा किया था कि कपूर फैमिली में ऐसा चला आ रहा था कि पति निजी संपत्ति अपनी पत्नी को ही देता है। जहां एक तरफ संजय कपूर की मां रानी कोर्ट में प्रिया को घसीट रही है तो वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर के बच्चे भी कोर्ट में अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।

वसीयत के साथ छेड़छाड़ का आरोप

वहीं संजय कपूर की मां का यह भी कहना है कि वसीयत में उनका जिक्र बेटा ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि वह हमेशा कहता था कि उसे जो भी मिला अपनी मां से ही मिला। वहीं रानी के द्वारा यह भी कहा गया कि सब शोक मना रहे थे लेकिन प्रिया सचदेव संपत्ति को जुटाने में लगी थी।

ऐसे में प्रिया सचदेव पर लगाए गए तमाम इल्जाम और संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार की कलह एक बार फिर चर्चा में है। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी लेकिन 2016 में उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद 2017 में प्रिया सचदेव के साथ उन्होंने 7 फेरे लिए थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026