Divya Agarwal: सबसे बड़े रियलिटी शो के तौर पर द 50 की शुरुआत हुई लेकिन इसकी शूटिंग भले ही खत्म हो गई हो लेकिन कंटेस्टेंट के बीच दुश्मनी लगातार जोरों पर है। जहां बीते दिन रिद्धिमा पंडित और दिव्या अग्रवाल को कंटेस्टेंट को लेकर घिनौने इल्जाम लगाए और बताया कि उन्हें रेप की धमकी दी जा रही है। द 50 के कंटेस्टेंट दिव्या और रिद्धिमा ने आखिर क्या इल्जाम लगाए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने वीडियो जारी कर क्या कहा जो फिलहाल चर्चा में है और उसके साथ ही बताया कि उनके डीएमएस बलात्कार के मैसेज से भरे हुए हैं।
Divya Aggarwal ने प्रिंस नरुला को लेकर क्या लगाए आरोप
View this post on Instagram
दरअसल दिव्या अग्रवाल ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “हाल ही में मुझे अपने एक्स भाई के फैंस की तरफ से बहुत नफरत मिल रही है। ठीक है हेट चलेगा हेट की समस्या नहीं है लेकिन बलात्कार की धमकी हमको पता है तू कहां रहती है। 10 लड़के लेकर आएंगे रेप करेंगे वीडियो बनाएंगे तुम यह सब डिजर्व करती हो। आपको पता है दुख की बात क्या है शो कॉल सेलिब्रिटीज उनके पास इतना समय है कि वह जो करके आए हैं शो में उसके बाद आकर एपिसोड भी देखते हैं। उतने ज्यादा सेफ ऑब्सेस है कि यह लोग बोलते हैं कि आज का एपिसोड बहुत फनी था। इतना टाइम है ब्रो सीरियसली और फिर फैंस को बताते हैं कि नफरत बड़े मैसेज भेजें।” दरअसल उनका निशाना प्रिंस नरूला की तरफ होता है।
दिव्या अग्रवाल के साथ रिद्धिमा पंडित भी हुई मुखर
View this post on Instagram
इसके साथ ही फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान रिद्धिमा पंडित ने भी बताया कि उनके डीएम में बलात्कार की धमकी मर्डर की धमकी बड़े हुए हैं। एक्सेस ने कहा कि न सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरी फैमिली मेंबर्स के लिए भी और ऐसे भी फैमिली मेंबर्स जो अब जिंदा भी नहीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस यह भी बताती है कि वह वंशराज से लिगली निपटेंगी।
ऐसे में इतना तो तय है कि द 50 के बाद फिलहाल दुश्मनी कम नहीं होने वाली है।






