---Advertisement---

मालती का किसने किया पीछा? जानिए Priyanka Chopra क्यों बेटी को रखना चाहती हैं गुमनाम

Priyanka Chopra: वाराणसी एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें अपनी बेटी के लिए सिक्योरिटी की जरूरत पड़ी और क्यों मालती को गुमनाम रखती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहा जो चर्चा में है। उन्होंने अपना खतरनाक अनुभव भी शेयर किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2026 12:33 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में धाक जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही है। दोनों की टॉप प्रायरिटी उनकी बेटी है। इस दौरान बहुत जल्द वाराणसी फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह अपनी बेटी की सुरक्षा को सबसे ज्यादा तवज्जो देती है क्योंकि स्कूल से लौटते समय उनका किसी ने पीछा किया। माता-पिता के पब्लिक फेस होने की वजह से कैसे मालती पर इसका असर न पड़े इसके लिए वह सुरक्षा में कोई भी चूक रखना नहीं चाहती हैं।

स्कूल से मालती का किसी ने किया था पीछा

इस बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “जैसे-जैसे मालती बड़ी हो रही है हम थोड़ा ध्यान भटकाना शुरू कर चुके हैं। वह बहुत ज्यादा घूमती फिरती है इसलिए हम उसे गुमनाम रखना चाहते हैं। यह उसके लिए नॉर्मल है लोग उसे देखना चाहते हैं लेकिन हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से कभी उसे डरना पड़े या इंसानों को जज करना पड़े। दुनिया में अच्छे लोग भी हैं। उसे इस बारे में पता है लेकिन चॉइस की समझ होना जरूरी है।” प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब उनकी बेटी एक बार स्कूल गई थी तब एक नॉर्मल आदमी ने उसका पीछा किया था और उसे रिकॉर्ड कर रहा था।

मालती की सुरक्षा के लिए प्रियंका चोपड़ा है काफी स्ट्रिक्ट

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वे बाहर जाते हैं इसके लिए उन्होंने सिक्योरिटी को हायर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि “उन्होंने पब्लिक लाइफ जीने का फैसला किया लेकिन उनकी बेटी ऐसा करना चाहती है या नहीं यह वह पक्का करेगी। जब तक वह इस काबिल नहीं हो जाती हम उसे गुमनाम रखेंगे। हमारे पास सिक्योरिटी होती है। बिना सहमति के रिकॉर्ड ना किया जाए सभी के लिए थोड़ी ग्रेस की जरूरत है। सेफ्टी और उसका क्या मतलब है इस बारे में जानकारी होनी चाहिए।” उन्होंने बताया कि मालती की सुरक्षा को सबसे ज्यादा तवज्जो देती है।

सोशल मीडिया पर मालती को नहीं करती Priyanka Chopra रिविल

2018 में निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा वह अमेरिका में रह रही हैं। जहां 2022 में उन्होंने सेरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह से रिविल नहीं करती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में द ब्लफ में नजर आई एक्ट्रेस बहुत जल्द वाराणसी में महेश बाबू के साथ दिखने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026