---Advertisement---

Priyanka Chopra की ‘द ब्लफ’ ने महेश बाबू ही नहीं एसएस राजामौली को भी किया क्रेजी, टैलेंट और स्टंट की तारीफ में क्या बोले वाराणसी निर्देशक

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ को देखने के बाद आखिर महेश बाबू और एसएस राजामौली ने तारीफ में क्या कहा है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं वाराणसी एक्ट्रेस किस तरह से अपने एक्टर और डायरेक्टर का दिल जीतने में कामयाब रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2026 2:07 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बहुत जल्द एस एस राजामौली की महेश बाबू स्टारर फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है लेकिन इस सबके बीच हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को लेकर फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में अब एसएस राजामौली का नाम भी शुमार हो चुका है जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए नजर आए। आइए जानते हैं द ब्लफ को लेकर वाराणसी निर्देशक ने ऐसा क्या कहा जिसकी चर्चा हो रही है। निश्चित और प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे और अपनी दिल की बात सबके सामने एक्स के जरिए बयां करते हुए दिखे हैं।

Priyanka Chopra की द ब्लफ को लेकर क्या बोले एसएस राजामौली

दरअसल प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ को देखने के बाद एसएस राजामौली ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा उन कुछ एक्टर्स में से एक है जो एक पल में बहुत कमजोर हो सकती है और अगले ही पल बहुत मजबूत। द ब्लफ में उनके टैलेंट का एक और सबूत है जिसमें बहुत सारे जबरदस्त स्टंट भी है सेटिंग और पेस बहुत पसंद आया टीम को बधाई।”

महेश बाबू से तारीफ सुन प्रियंका चोपड़ा ने दिया था जवाब

वहीं महेश बाबू ने भी द ब्लफ की तारीफ करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को लेकर पोस्ट कहा था जिसने लिखा था, “द ब्लफ एक अच्छी तरह से बनी फिल्म है जिसमें दिलचस्प एक्शन और इमोशंस है। प्रियंका चोपड़ा टॉप फॉर्म में है।जबरदस्त और पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ सभी बॉक्स ऑफिस पर टिक रही है। टीम के शानदार काम के लिए उन्हें मेरा सारा प्यार।” जिस पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था धन्यवाद मेरे दोस्त जल्द अंटार्कटिका में मिलते हैं महेश बाबू।

गौरतलब है कि द ब्लफ प्राइम वीडियो 25 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। वहीं लंबे समय के बाद भारतीय फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा की वापसी होने वाली है जो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी है। महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026