---Advertisement---

Divya Agarwal ने बिजनेसमैन संग शादी के बावजूद घर के आंगन में लिए सात फेरे, पर्पल लहंगे में दिखीं इमोशनल

Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी दिव्या अग्रवाल 31 साल की उम्र में आखिरकार दुल्हन बन गई है। अपूर्व पडगांवकर संग दिव्या ने सात फेरे लिए लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दिव्या सादगी और बेहद निजी तरीके से अपूर्व की दुल्हनिया बनी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 1:53 अपराह्न

Divya Agarwal
Follow Us
---Advertisement---

Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी दिव्या अग्रवाल 31 साल की उम्र में आखिरकार दुल्हन बन गई है। अपूर्व पडगांवकर संग दिव्या ने सात फेरे लिए लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दिव्या सादगी और बेहद निजी तरीके से अपूर्व की दुल्हनिया बनी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें दिव्या काफी इमोशनल भी नजर आ रही है। बिजनेसमैन संग शादी रचाने के बावजूद दिव्या ने इसे काफी सिंपल रखा। बिग बॉस ओटीटी विनर अपनी शादी के दौरान हर लड़की की तरह इमोशनल नजर आई। आईए देखते हैं शादी की कुछ खास झलकियां।

Divya Agarwal और अपूर्व की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से

अपने खास दिन पर दिव्या ने पर्पल कलर के लहंगे को स्टाइल किया था। इस दौरान सिंपल नेक पीस और न्यूड लिपस्टिक के साथ चूड़ा पहनकर दिव्या काफी खास नजर आई थी। वहीं उनके दूल्हा अपूर्व भी मैचिंग आउटफिट में दिखे। दिव्या और अपूर्व की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई। तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा, “इस पल से हमारी प्रेम कहानी जारी है रब राखा।” सोशल मीडिया पर फिलहाल दिव्या की शादी की तस्वीरें खूब चर्चा में है।

Divya Agarwal घर के आंगन में ही लिए सात फेरे

दिव्या की शादी की रस्में खास और सिंपल तरीके से हुई।कहा जा रहा है कि उन्होंने विदेश जाकर या किसी ग्रैंड होटल में नहीं बल्कि घर के आंगन में ही सात फेरे लिए। फेरों के समय दिव्या काफी इमोशनल नजर आई। वहीं उनके दूल्हे ने उन्हें इस दौरान संभाला। वहीं एक और झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें अपूर्व सिंदूर से Divya Agarwal की मांग भर रहे थे। इस दौरान भी वह इमोशनल हो गई और अपने आंसू नहीं रोक पाई। वहीं हमसफर के तौर पर अपूर्व ने इस वक्त भी उन्हें संभाला।

Divya Agarwal की कई झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल

दिव्या और अपूर्व शादी के हर फंक्शन को खूब एंजॉय कर रहे हैं और इस दौरान उनकी कई झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गौरतलब है कि दिव्या इससे पहले वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थी। वहीं पिछले साल अपूर्व के साथ इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को चौंका दिया था। बता दे कि अपूर्व पेशे से बिजनेसमैन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026