---Advertisement---

Divyanka Sirohi: मौत से 3 दिन पहले जिंदगी को खुलकर इंजॉय करती दिखी हरियाणवी एक्ट्रेस, ऐसा क्या हुआ कि अचानक चली गई जान

Divyanka Sirohi: हरियाणवी म्यूजिक की जान और अपनी खूबसूरती फिर लोगों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस अब हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई है और यह दुख का पल फैंस के लिए झकझोर देने वाला है। क्या आपको पता है कि उनका आखिरी पोस्ट क्या था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2026 10:32 पूर्वाह्न

Divyanka Sirohi
Follow Us
---Advertisement---

Divyanka Sirohi: 30 साल की छोटी सी उम्र! यह भी कोई समय है अपनों को छोड़कर जाने का लेकिन कहते हैं मौत किसी का सगा नहीं होता है। जब इसका बुलावा आता है तो ना चाहते हुए भी लोगों को जाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के साथ जिन्होंने कला जगत में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई जिसे फैंस कभी नहीं भूल सकते। अचानक आई उनकी मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। दिव्यांका सिरोही ने तीन दिन पहले अपना आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जहां वह खुलकर जिंदगी एंजॉय करती दिखी थी।

इस चीज को लेकर Divyanka Sirohi ने आखिरी पोस्ट में दिखाई दीवानगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को करते समय दिव्यांका सिरोही ने सोचा भी नहीं होगा कि 3 दिन के बाद वह इस दुनिया में नहीं रहेंगी। उनके फैंस इस दिन के बारे में सपने में भी नहीं सोचा होगा। आखिरी पोस्ट में हरियाणवी एक्ट्रेस ने व्हाइट एंड ब्लू फ्लोरल लहंगा चोली को स्टाइल किया है। इसके साथ ही बालों में गोदावरी के फूल को लगाकर बलखाती दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा राधे राधे और इस दौरान बैकग्राउंड में बरसाना मिला है सॉन्ग को शेयर कर रही है। अब तक इसको 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आखिर कितनी थी सोशल मीडिया पर दिव्यांका सिरोही की फैन फॉलोइंग

वहीं दिव्यांका सिरोही के इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बात करें तो 1.3 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती थी। कभी रील्स तो कभी अपनी खूबसूरत अदाओं से हरियाणवी एक्ट्रेस की हर तस्वीर उनके फैंस के बीच सुर्खियों में होती थी। चाहने वालों को यह झटका लगा कि 30 साल की उम्र में एक्ट्रेस हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई।

कैसे दिव्यांका सिरोही की हुई मौत

जहां तक बात करें दिव्यांका सिरोही के निधन की तो कहा जा रहा है कि वह अपने घर पर थी तभी अचानक बेहोश हो गई और जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई।

कौन थी दिव्यांका सिरोही को अब यादों में रहेगी जिंदा

जहां तक बात करें दिव्यांका की तो अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती थी। बीसीए और एमबीए की डिग्री रखने वाली यह एक्ट्रेस अपने पीछे परिवार को छोड़ गई है जिसमें उनके भाई और बहन है। निश्चित तौर पर यह उनके लिए अपूर्णीय क्षति है। इसके साथ ही इंडस्ट्री की कई दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं और अब सिर्फ उनकी यादें लोगों के बीच जिंदा रहेंगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Rakhi Sawant

जुलाई 24, 2026

Chennai Love Story Movie Review

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 7

जुलाई 24, 2026