---Advertisement---

फॉरेन ट्रिप पर Divyanka Tripathi और विवेक दहिया को लगा इस तरह लाखों का चूना, लोगों ने दी नसीहत तो बौखलाई एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति वेडिंग एनिवर्सरी मनाने यूरोप गए लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके साथ की उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।आइए आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 4:17 अपराह्न | Updated: जुलाई 11, 2024 5:06 अपराह्न

Divyanka Tripathi
Follow Us
---Advertisement---

Divyanka Tripathi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि छुट्टियां मनाने यूरोप पहुंचे कपल के साथ एक हादसा हुआ है। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है कि वह फिलहाल विदेश में फंसे हुए हैं और उनके सामान चोरी हो गए। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने एक्ट्रेस ने लोकल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवा चुकी है। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से खास गुजारिश की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

क्यों गुस्सा हुई दिव्यांका

इस बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कार रिजॉर्ट के सिक्योरिटी पार्किंग में था जब इसे तोड़ा गया। कृपया आप लोग हमें यह ना बताएं कि हमें क्या करना चाहिए था रिजॉर्ट को पहले से पता था कि कार में हमारे सामान है और उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। यह किसी के साथ भी हो सकता है लेकिन मैं आशा करती हूं कि ना हो। मदद करें अगर आप कर सकते हैं नहीं तो रहने दे अपने काम पर ध्यान दें।

वहीं एक और पोस्ट में एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस बारे में लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। दरअसल एक्ट्रेस उन लोगों पर गुस्सा हुई है जो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए यह कहते हुए नजर आए कि उन्हें अपनी सामान की देखभाल करने चाहिए थी।

आखिर कैसे हुई यह चोरी

इस बारे में एक वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने दिखाया कि कैसे कार के दरवाजे को तोड़कर उसमें से सभी सामान को निकाला गया। वह इस वीडियो में बताते हैं कि डॉक्यूमेंट से लेकर पासपोर्ट और कैश के अलावा 15 दिन में किए गए सभी शॉपिंग के समान भी चोरी हो चुके हैं। करीब 10 लाख रुपए का चूना लगा है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह घटना इटली के फ्लोरेंस में हुआ। कपल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए यूरोप गए थे जहां उनके साथ यह अप्रिय घटना हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026