---Advertisement---

Do Deewane Seher Mein Audience Review: क्यों मृणाल ठाकुर और सिध्दांत चतुर्वेदी की फिल्म को कहा गया ‘बासी’, पब्लिक के रिएक्शन घुमा देगा दिमाग

Do Deewane Seher Mein Audience Review: दो दीवाने सहर में देखने के बाद आखिर ऑडियंस इस पर किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और क्यों इस फिल्म को बासी कहकर केआरके ने चुटकी ली है। आइए जानते हैं टिकट बुक करने से पहले लोगों की क्या है राय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2026 3:05 अपराह्न

Do Deewane Seher Mein Audience Review
Follow Us
---Advertisement---

Do Deewane Seher Mein Audience Review: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में‘ सिनेमाघर में रिलीज हुई और इसकी तकरार तापसी पन्नू की अस्सी से हो रही है। इस सब के बीच क्या आपको पता है कि दो दीवाने सहर में ऑडियंस रिव्यू आखिर क्या है। इसे देखने के बाद यूजर्स इस इंपरफेक्ट परफेक्ट लव स्टोरी के बारे में क्या कह रहे हैं। क्या इसने लोगों का दिल जीता है। रोमांटिक टीजर ट्रेलर और गानों के बाद क्या फिल्म को कुछ उस कदर प्यार मिला जैसी उम्मीद जताई गई थी। सोशल मीडिया पर केआरके यानी कमाल राशिद खान का रिव्यू भी चर्चा में है।

दो दीवाने सहर में को लेकर केआरके का बड़ा दावा क्या

दो दीवाने सहर में ऑडियंस रिव्यू की बात करें तो केआरके ने इसे लेकर एक पोस्ट किया और इसे बासी फिल्म कह दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की फजीहत करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी में एक्टर बनने का एक परसेंट भी टैलेंट नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पोस्ट में लिखा, “दो दीवाने सहर में संजय लीला भंसाली की फिल्म आज रिलीज हुई और 99% मॉर्निंग शो कैंसल कर दिया गया। यह फिल्म 2 साल पहले बिना स्टूडियो डील के बनी थी। आखिरकार संजय लीला भंसाली ने जी स्टूडियो को बेवकूफ बनाकर यह बासी फिल्म रिलीज कर दी।”

Do Deewane Seher Mein Audience Review में जानें कहां फैंस को लगी कमियां

जहां कुछ फैंस ऐसे भी है जो दो दीवाने शहर में ऑडियंस रिव्यू में इसे एक रोमांटिक फिल्म बताकर तारीफ भी कर रहे हैं जहां इमोशंस, म्यूजिक और एक्टिंग की तारीफ करते हुए परफेक्ट डेट मूवी बता रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो इसकी जमकर फजीहत करते हुए कमियां बताते हुए नहीं थक रहे हैं। दो दीवाने सहर में के ऑडियंस रिव्यू में कहा गया कि यह बहुत ही निराशाजनक रोमांटिक ड्रामा है जो किसी भी फ्रंट पर फेल हो जाती है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जैसे काबिल एक्टर्स होने के बावजूद फिल्म एक भूलने लायक एक्सपीरियंस बनकर रह जाती है।

क्या सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की एक्टिंग में लगा दम

‘दो दीवाने सहर में’ ऑडियंस रिव्यू में कहानी को कमजोर और पुराना बताया गया है जिसमें फ्रेशनेस और इमोशनल डेप्थ की कमी बताई गई है। सिध्दांत चतुर्वेदी को बिना इंटरेस्ट के कमजोर बताया गया है जबकि मृणाल ठाकुर अपने रोल में इमोशनल इंपैक्ट डालने में फेल बताई जा रही है। उनके बीच की केमिस्ट्री लोगों को जबरदस्ती लग रही है हालांकि यह सिर्फ अपनी अपनी राय है।

मृणाल ठाकुर जहां इस फिल्म में रोशनी के किरदार में नजर आ रही है तो सिद्धांत चतुर्वेदी शशांक बने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयवार है और प्रोड्यूसर्स संजय लीला भंसाली हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026