---Advertisement---

Dono Trailer: Sunny Deol के नक़्शेक़दम पर चलेगें बेटे Rajveer, इस रोमांटिक-ड्रामा से करेंगे बॉलीवुड में तूफानी एंट्री

Dono Trailer: Sunny Deol के बेटे Rajveer Deol रोमांटिक-ड्रामा फ़िल्म ‘दोनों’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 4, 2023 6:30 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 12:22 पूर्वाह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Dono Trailer: सनी देओल की फ़िल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी बीच अभिनेता के बेटे राजवीर देओल कि फ़िल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। फ़िल्म में राजवीर के साथ पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा भी मुख्य किरदार में नज़र आ रही हैं। वहीं फ़िल्म का ट्रेलर रोमांस से भरपूर है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Rajveer Deol की फ़िल्म ‘Dono’ का रोमांटिक ट्रेलर हुआ रिलीज़ 

सोमवार को Sunny Deol द्वारा शेयर किये गए फ़िल्म ‘Dono’ के ट्रेलर में Rajveer Deol और पालोमा रोमांस करते दिख रहे हैं। ट्रेलर के मुताबिक़ फ़िल्म की कहानी देव (राजवीर) और मेघना (पालोमा) के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अपने जीवन में प्यार की तलाश में होते हैं जिनकी मुलाक़ात देव की दोस्त की शादी में होती है जिससे वह काफ़ी समय से प्यार करता है। वहीं ट्रेलर में दोनों के अपनी ज़िंदगियों में प्यार को दूसरा मौक़ा देते हुए दिखाया गया है। 

फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे Rajveer Deol

आपको बता दें कि Sunny Deol के बेटे Rajveer Deol फ़िल्म ‘Dono’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश ने किया है। वहीं निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है। वहीं इसका संगीत शंकर, अहसान और लॉय ने दिया है। Rajveer Deol और पालोमा की यह रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। 

ग़ौरतलब है कि राजवीर से पहले Sunny Deol के बड़े बेटे कर्ण देओल ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2019 में आई फ़िल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बतौर अभिनेता अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें साल 2021 में आई फ़िल्म वेले में देखा गया था। मगर उनकी यह दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ़्लॉप हो गईं। वहीं अब देखना यह है कि राजवीर अपने पिता की तरह सुपरहिट होंगे या फिर अपने भाई की तरह फ़्लॉप साबित होंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026

Saleem Wastik

मार्च 2, 2026

Suniel Shetty

मार्च 2, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3

मार्च 2, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 2, 2026