---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मजबूत शुरुआत के बाद हांफने लगी ‘दृश्यम 3’! कहीं ये ओवर कॉन्फिडेंस तो मोहन लाल के लिए नहीं बना काल!

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मोहन लाल की 'दृश्यम 3' की कमाई काफी गिरती जा रही है। इस सस्पेंस मूवी से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं। इसकी गिरती कमाई के कई कारण बताए जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 12:19 अपराह्न

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6:  साउथ की मच अवेटेड फिल्म  ‘दृश्यम 3’ की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इस फिल्म का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। लेकिन एक हफ्ते के अंदर जिस तरह से ऑडियंस ने इससे दूरी बनाई है, वो मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी किए हुए है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की ये एक सबसे मजबूत सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसी के दाम पर अजय देवगन ने  बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़े हैं। लेकिन  इसका पार्ट 3 जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी धीरे-धीरे दम तोड़ता हुआ दिख रहा है। बीते दिन दिन मंगलवार को इसके कलेक्शन पर साफ असर देखने को मिला है।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर साउथ फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के छठे दिन 6.45 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 4668 शोज से हुआ है। इस मूवी ने भारत में 79.62 टोटल कमाए हैं। वहीं, विदेशों में ये भारत से ज्यादा देखी जा रही है। पिछले छह दिनों में मोहन लाल की इस फिल्म ने टोटल ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.70 करोड़ रुपए किया है। वहीं, दृश्यम 3 का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170.32 करोड़ रुपए हो चुका है। अभी ये फिल्म सिर्फ दक्षिण भारत की मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है। नॉर्थ ऑडियंस इसका हिन्दी में बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऑपनिंग डे पर  48 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म की कमाई में एक हफ्ते से पहले ही भयंकर गिरावट आने लगी है। इस मूवी का बजट 140 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये बहुत जल्द 200 करोड़  के क्लब में शामिल  होने वाली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk  ने जारी किए हैं।

‘दृश्यम 3’  के गिरते कलेक्शन के संभावित कारण

दृश्यम 3 के लगातार गिरते कलेक्शन के कई कारण माने जा रहे हैं। पहला सूर्या और तृषा कृ्ष्णन की तमिल फिल्म करुप्पु है। वहीं, कुछ ऑडियंस का कहना है कि, दृश्यम 2 के मुकाबले इसकी कहानी कमजोर और बिखरी हुई है। सस्पेंस से जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा ये खरा नहीं उतरा है। इस फिल्म को अगर हिन्दी भाषा में भr उतारा जाता तो इसके परिणाम और भी अच्छे हो सकते थे। क्योंकि नॉर्थ इंडिया में इसका काफी क्रेज देखने को मिला था। दृश्यम के तीनों पार्ट बनाने वाले जीतू जोसेफ इस बार ऑडियंस को उतना इंप्रेस करते हुए नहीं दिख रहे हैं, जितनी उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल मोहन लाल की इस सस्पेंस मूवी को वीकेंड पर ज्यादा कमाई करने की काफी उम्मीद है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026