Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 19: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स फिस पर रिलीज के 19वें दिन भी कमा रही है। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी की कमाई में बीते दिन 78.6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। दृश्यम द कन्क्यूजन उस समय कमाई कर रही जब साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ दुनियाभर में अपने कलेक्शन के हाहाकार मचाए हुए है। अजय देवगन की ये फिल्म एक बार फिर से बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गई है।
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 19 कितना हुआ?
दृयश्म 3 फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4694 शोज से हुआ है। भारत में ये मूवी टोटल कलेक्शन 427.87 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 128.50 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 554.37 करोड़ रुपए कर चुकी है। मूवी का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी अपनी लागत से 5 गुना ज्यादा कमा चुकी है। इसके साथ ही दृश्यम 3 ने कई बड़े महारिकॉर्ड भी बनाए हैं।
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का असर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पर क्यों नहीं पड़ रहा?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सामने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मजबूती से टिकी हुई है। इसका प्रमुख कारण इसकी पिछली फ्रेंचाइजी और सस्पेंस है। हिन्दी बेल्ट में रजनीकांत की जेलर 2 का बहुत ही निराशाजनक हाल है। इसका पूरा फायदा अजय देवगन का मिल रहा है। ‘दृश्यम 3’ की लगातार बढ़ती मांग और मजबूत टिकट बिक्री के कारण सिनेमाघर मालिक इसके शोज़ कम करने से बच रहे हैं। जिसके कारण ये फिल्म तीसरे हफ्ते भी बड़े रिकॉर्ड बना रही है। अजय देवगन के करियर की ये फिल्म सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, भारतीय इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भी ये सस्पेंस थ्रिलर है। इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। वहीं, लीड रोल में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत हैं।







