Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3′ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ये अपने बजट से 3 गुना कलेक्शन कर चुकी है। लोगों को ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म काफी पसंद भी आ रही है।’ दृश्यम द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अपने पहले पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है। इसके साथ ही तीन बड़े रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
दृश्यम 3 मूवी ने रिलीज के पांचवे दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 16075 शोज से हुई है। इसके साथ ही अजय देवगन की ये फिल्म भारत में टोटल कमाई 260.40 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं, दृश्यम 3 ने अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड कमाई 341.90 करोड़ रुपए कर ली है। इसका बजट 130 करोड़ के आस-पास है। ये अब तक कई गुना लागत निकाल चुकी है। इसके साथ ही 3 बड़े रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी
ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने वाली बॉलीवुड मूवी बन चुकी है। इस मूवी ने 5 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अगर ये इसी रफ्तार से आगे बड़ती रही तो बहुत जल्द ये 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
ओरिजिनल फिल्म को पछाड़ा
‘दृश्यम 3’ ने ओरिजिनल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम ‘दृश्यम 3’ के कुल लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 237.70 करोड़ को शुरुआती कुछ दिनों में ही ध्वस्त कर दिया है।
बड़ी हिट फिल्मों को छोड़ा पीछे
अजय देवगन की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है।यह फिल्म रिलीज होते ही साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है और बेहद कम समय में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है। इस फिल्म ने ‘पठान’, ‘स्त्री 2’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ दिया है।







